मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती में दबोचा फर्जी शिक्षक: दूसरे के शैक्षिक अभिलेख पर कर रहा था सहायक अध्यापक की नौकरी, पैकोलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पैकोलिया पुलिस ने 15 हजार के इनामी फर्जी सहायक अध्‍यापक को गिरफ्तार किया है। SO पैकोलिया दुर्गेश पांडेय के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामिया फर्जी सहायक अध्यापक। पैक…

बस्ती में दबोचा फर्जी शिक्षक: दूसरे के शैक्षिक अभिलेख पर कर रहा था सहायक अध्यापक की नौकरी, पैकोलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्ती में दबोचा फर्जी शिक्षक: दूसरे के शैक्षिक अभिलेख पर कर रहा था सहायक अध्यापक की नौकरी, पैकोलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पैकोलिया पुलिस ने 15 हजार के इनामी फर्जी सहायक अध्‍यापक को गिरफ्तार किया है। SO पैकोलिया दुर्गेश पांडेय के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामिया फर्जी सहायक अध्यापक। पैकोलिया पुलिस ने भानु प्रताप यादव के प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे फर्जी सहायक अध्‍यापक रामगोपाल को गिरफ्तार किया।



फर्जी सहायक अध्‍यापक रामगोपाल फर्जी कूटरचित शैक्षिक अंकपत्र प्रमाण पत्र पर पैकोलिया थाना क्षेत्र के पूर्व माध्‍यमिक विद्यालय जलालाबाद में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहा था|



थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा भानू प्रताप यादव के फर्जी/कूटरचित शैक्षिक अंकपत्र/प्रमाण पत्र पर पू0मा0वि0 जलालाबाद मे सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहे 15 हजार रुपये का इनामिया फर्जी सहायक अध्यापक रामगोपाल पुत्र रामचेत को परसागना तिराहे से गिरफ्तार किया गया।



गिरफ्तार रामगोपाल पुत्र रामचेत निवासी दौलतपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर का निवासी है| दौलतपुर गांव निवासी राम गोपाल ने महराजगंज जिले के परतावल विकास खण्‍ड के पिपरा खादर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्‍यापक पद पर तैनात भानु प्रताप यादव के अंक पत्र और प्रमाण पत्र के आधार पर बस्‍ती में नौकरी हासिल कर ली थी।



असली भानु प्रताप यादव के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर उनके नाम पर नौकरी करने का फर्जीवाड़ा एसटीएफ की जांच में सामने आया था।। फर्जी कूटरचित शैक्षिक अंक पत्र, प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति प्राप्‍त कर लेने के मामले में फर्जी सहायक अध्‍यापक के खिलाफ खण्‍ड शिक्षा अधिकारी ओंकार नाथ वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 15 हजार का इनाम रखा था।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।