मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कमोडिटी एक्सचेंज के नाम पर ठगने वाले चार अभियुक्त दबोचे: ठगी करने के लिये बना रखी थी फर्जी वेबसाइट, मोटा पैसा आने के बाद शातिरों ने वेबसाइट कर दी क्रैश; अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी

●क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कारवाई ...चार शातिर अभियुक्त दबोचे ●11 लाख इंवेस्ट होने के बाद शातिरों ने वेबसाइट कर दी क्रैश ●सात माह से शातिर अभियुक्त कर रहे लोगों से ठगी ●साढे पांच करोड़ रुपये का अब तक…

कमोडिटी एक्सचेंज के नाम पर ठगने वाले चार अभियुक्त दबोचे: ठगी करने के लिये बना रखी थी फर्जी वेबसाइट, मोटा पैसा आने के बाद शातिरों ने वेबसाइट कर दी क्रैश; अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी
कमोडिटी एक्सचेंज के नाम पर ठगने वाले चार अभियुक्त दबोचे: ठगी करने के लिये बना रखी थी फर्जी वेबसाइट, मोटा पैसा आने के बाद शातिरों ने वेबसाइट कर दी क्रैश; अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी | फ़ोटो: TVL News

●क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कारवाई ...चार शातिर अभियुक्त दबोचे 

●11 लाख इंवेस्ट होने के बाद शातिरों ने वेबसाइट कर दी क्रैश 

●सात माह से शातिर अभियुक्त कर रहे लोगों से ठगी 

●साढे पांच करोड़ रुपये का अब तक खाते से हो चुका ट्रांजेक्शन 

●आगरा के बड़े सराफा कारोबारी का पुत्र भी ठगी में शामिल 

● ठगी के इस धंधे में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी


कानपुर:  कमोडिटी एक्सचेंज में इंवेस्ट कराने के नाम पर साइबर अपराधियों का नया कारनामा कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उजागर किया है। साइबर ठगों ने एक फर्जी वेबसाइट तैयार करके उसमें 11 लाख रुपये इंवेस्ट करा दिये। रुपया आते ही वेबसाइट को क्रैश कर दिया। ठगी का एक नया अंदाज जब क्राइम ब्रांच के सामने आया तो पुलिस ने एक-एक तार जोड़कर पूरे नेटवर्क को धर दबोचा। क्राइम ब्रांच की टीम ने चार शातिरों को दबोच लिया कुछ अन्य की तलाश जारी है।



घटनाक्रम के मुताबिक बीती 12 जून को एम्पोरियम स्टेट सिविल लाइंस कानपुर नगर में रहने वाले फैजउर रहमान ने थाना कोतवाली पुलिस को अपने साथ हुई ठगी के बारे में बताया। फैजउर रहमान ने बताया कि उनहोंने 30 अप्रैल से शेयर ट्रेडिंग का काम शुरू किया था। जिसके लिये www.idex-online.com में पैसा इंवेस्ट करना शुरू किया। शुरूआत में वेबसाइट ने अच्छा पैसा रिटर्न किया। 



इससे उनके मन में विश्वास आ गया और उन्होंने एक साथ 11 लाख रुपये लगा दिये। लेकिन 11 लाख लगाने के बाद वेबसाइट कुछ दिन बाद 30 मई को क्रैश हो गई। थाना कोतवाली पुलिस ने मामला पंजीकृत करके क्राइम ब्रांच को भेज दिया।



डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिये अपनी टीमें लगा दी। टीमों ने काम करना शुरू किया तो एक-एक तार जुड़ना शरू हो गया। टीम ने ठगी गिरोह के चार सदस्यों को आगरा से पकड़ लिया। 



पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान विकास और विक्रम सिंह पुत्र महावीर सिंह दोनों सगे भाई हैं। विकास सिंह पुत्र दीवान सिंहा नितिन सोनी पुत्र पवन सोनी। राहुल नागर पुत्र राजकुमार नागर।  सभी अभियुक्त आगरा के रहने वाले हैं। इसमें नितिन सोनी के पिता सराफा व्यवसायी हैं, बाकी अभियुक्त छोटी-मोटी प्राइवेट नौकरी करते हैं। इसमें राहुल नागर फर्जी पतों पर सिम का प्रबंध करता है, जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए वह नितिन सोनी का है। सभी अभियुक्तों की उम्र 25-30 साल के बीच है। 



अब तक की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बीते सात-आठ माह से वह ठगी का धंधा कर रहे हैं। अब तक करीब 50 लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। नितिन सोनी के खाते से अब तक साढ़े पांच करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हो चुका है। अभी इस नेटवर्क में कुछ और लोगों का पकड़ा जाना शेष है, उनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस प्रयास कर रही है। 



गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक शारदा चौधरी थाना कोतवाली, क्राइम ब्रांच टीम से उप निरीक्षक पुनीत तोमर, कॉ0 जितेंद्र गर्ग, कॉ0 धर्मेंद्र, कॉ0 शुभम, कॉ0 प्रवीन शामिल रहे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।