बस्ती: उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (पर्यटन एवं संस्कृति) मुकेश कुमार ने कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए गठित कोविड-19 कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, विकास भवन तथा मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक कैली अस्पताल एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया| व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक सुझाव दिए|
निरीक्षण में सबसे पहले उन्होंने कोविड-19 कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया|यहां पर उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने, नियमित रूप से मास्क लगाने तथा हाथों को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया| प्रमुख सचिव ने कहा कि नियंत्रण कक्ष का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां पर तैनात सभी अधिकारी, कर्मचारी की विशेष सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कंट्रोल रूम में उन्हें कोविड-19 पेशेंट को फैसिलिटी अलॉटमेंट के बारे में उमेश ने आवश्यक जानकारी दिया।
उन्होंने बताया कि 15 मई को प्राप्त 164 नए केस में 81 होम आइसोलेशन में है। प्रमुख सचिव ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के लिए अटैच टॉयलेट के साथ अलग कमरा होना बेहद जरूरी है। उनका ऑक्सीजन लेवल नापने के लिए पल्स ऑक्सीमीटर तथा इंफ्रारेड थर्मोमीटर भी जरूरी है, यदि प्रत्येक मरीज को नहीं तो निगरानी समिति को यह उपलब्ध कराया जाए ताकि वह प्रतिदिन भ्रमण के दौरान उनका जांच कर सकें।
उन्होंने यूएनडीपी तथा यूनिसेफ के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह निगरानी समितियों के क्रियाकलापों को गुणवत्तापूर्ण मॉनिटरिंग करें, ओपेक कैली अस्पताल में प्रमुख सचिव ने ऑक्सीजन सेंटर, कंट्रोल रूम, कोविड-19 वार्ड, तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि वार्ड में सभी पैरामेडिकल स्टाफ पीपीई किट में ही जाएं। यदि किसी मरीज के साथ तीमारदार की अनुमति दी गई है तो वह भी पूरे सुरक्षात्मक उपाय के साथ वहां रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम सौम्या अग्रवाल, सीडीओ डॉ० राजेश कुमार प्रजापति,एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ० नवनीत कुमार,डॉ० जीएम शुक्ला मौजदू रहे।