मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: एक ही लड़की से प्रेम करते थे दोनों दोस्त, साथ में मिलने गए तो हुआ खुलासा, एक ने लोहे की राड से वार कर दूसरे को मार डाला

बस्ती: बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में हाइवे के किनारे सड़क किनारे युवक की लाश मिलने के मामले का खुलासा हो गया है| मृतक युवक की शिनाख्त अयोध्‍या के रामघाट हाल्‍ट वासुदेव घाट निवासी राम नरेश नि…

बस्ती: एक ही लड़की से प्रेम करते थे दोनों दोस्त, साथ में मिलने गए तो हुआ खुलासा, एक ने लोहे की राड से वार कर दूसरे को मार डाला
बस्ती: एक ही लड़की से प्रेम करते थे दोनों दोस्त, साथ में मिलने गए तो हुआ खुलासा, एक ने लोहे की राड से वार कर दूसरे को मार डाला — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में हाइवे के किनारे सड़क किनारे युवक की लाश मिलने के मामले का खुलासा हो गया है| मृतक युवक की शिनाख्त अयोध्‍या के रामघाट हाल्‍ट वासुदेव घाट निवासी राम नरेश निषाद के रूप में हुई थी| प्रेमिका से बात करने पर दोस्‍त ने राम नरेश निषाद की हत्या की थी|  राम नरेश निषाद की हत्या कर फेंके गए शव मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज बुधवार को हत्‍या करने और साक्ष्‍य मिटाने के मामले में 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है


पुलिस ने थाना कोतवाली अयोध्या के रामघाट हाल्‍ट निवासी शत्रुघ्न निषाद और शिव कुमार निषाद को महाराजगंज बैंक के पास से गिरफ्तार‌ किया|  घटना में प्रयुक्त बाइक मोबाइल, एक पंच, लोहे का राड बरामद किया गया है।


4 दिसम्‍बर की सुबह 7:30 बजे नेशनल हाईवे के किनारे बस्ती से अयोध्या जाने वाली लेन के किनारे हाईवे के दक्षिणी तरफ करीब 10 मीटर दूर खेत में 28 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान रामनरेश निषाद पुत्र जग्गी निषाद रामघाट हाल्ट वासुदेव घाट अयोध्या के रूप में हुई थी। मृतक के भाई ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।



मृतक के भाई ने बताया था कि,''उसका भाई रामनरेश निषाद करीब 6 माह पूर्व थाना बीकापुर जनपद अयोध्या की एक लड़की के साथ भाग गया था| जिसके सम्बंध में अभियोग पंजीकृत कर दोनो को अयोध्या पुलिस द्वारा बरामद किया गया था| न्यायालय में लड़की द्वारा रामनरेश के पक्ष में बयान दिया गया, जिससे रामनरेश छुट गया| जिस कारण लड़की पक्ष के लोग काफी नाराज थे| मेरी पूरी आशंका है कि उन्ही लोगों द्वारा हत्या की गयी है|  


मामले में हर्रैया पुलिस ने तहरीर के आधार पर लड़की के 2 जीजा अरविन्‍द और गौरव के खिलाफ हत्‍या और साक्ष्‍य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान नामजद आरोपियों की मामले में संलिप्‍तता नहीं मिली। छानबीन के दौरान पता चला कि रामघाट हाल्‍ट निवासी शत्रुघ्‍न निषाद के साथ रामनरेश को जाते देखा गया था। शत्रुघ्‍न को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान शत्रुघ्‍न ने 3 दिसम्‍बर की रात उसके साथ बाइक से संतकबीरनगर के खलीलाबाद में एक लड़की से मिलने की बात बताया।



शत्रुघ्‍न ने बताया गया कि 3 दिसम्‍बर की रात को मै और रामनरेश बाईक से आयोध्या से खलीलाबाद एक लड़की से मिलने गया था| जब मै तमेशर नाथ के पास एक विद्यालय में उससे मिलने गया , तभी रामनरेश ने मुझे फोन किया और मै उसके पास गया| उसके पूछने पर बताया की मै एक लड़की से मिलने आया था तो वह मुझ पर गुस्सा होने लगा और कहा की मै भी उस लड़की से बात करता हू|



इसी बात को लेकर रामनरेश ने मुझे मारा तो जिसके बाद मैंने रॉड( छड़) से रामनरेश के सिर पर सिर पर प्रहार कर उसे मार डाला और लाश वहीं छिपा दिया। जिस राड से उसको मारा था, उस राड को जहा रामनरेश को मारा था, वहा से 100 मीटर आगे हाइवे के किनारे टी गार्ड में छुपा कर रख दिया है| उसके भाई शिवकुमार ने साक्ष्‍य मिटाने में सहयोग किया। 



एसपी आशीष श्रीवास्‍तव ने बताया कि,''मामले में दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्‍त बाइक, लोहे का पंच, राड, घटना के समय पहने कपड़े, मोबाइल फोन की बरामदगी की गई है।  मामले में शत्रुघ्‍न के भाई शिवकुमार निषाद द्वारा अपराधी को संरक्षण देने का कार्य तथा साक्ष्य को नष्ट करने के उद्देश्य से सक्ष्य को जलाने का कार्य किया गया है, जिससे शिवकुमार को धारा 212,201 IPC के तहत गिरफ्तार किया गया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।