मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शासकीय विभागों में आउटसोर्सिंग मैनपावर की भर्ती प्रक्रिया GeM की व्यवस्था के अनुसार ही की जाएगी: जिलाधिकारी

बस्ती: जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि समस्त शासकीय विभागों एवं उसके अधीनस्थ संस्थाओं में आउटसोर्सिंग मैनपावर की भर्ती प्रक्रिया दिनाॅक 18 अगस्त 2020 से भारत सरकार द्वारा विकसित गवर्नमेन्ट ई…

शासकीय विभागों में आउटसोर्सिंग मैनपावर की भर्ती प्रक्रिया GeM की व्यवस्था के अनुसार ही की जाएगी: जिलाधिकारी
शासकीय विभागों में आउटसोर्सिंग मैनपावर की भर्ती प्रक्रिया GeM की व्यवस्था के अनुसार ही की जाएगी: जिलाधिकारी | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि समस्त शासकीय विभागों एवं उसके अधीनस्थ संस्थाओं में आउटसोर्सिंग मैनपावर की भर्ती प्रक्रिया दिनाॅक 18 अगस्त 2020 से भारत सरकार द्वारा विकसित गवर्नमेन्ट ई-मार्केटप्लेस, जेम (GeM) की व्यवस्था के अनुसार ही किया जायेगा। उन्होने बताया कि सर्वप्रथम सरकारी विभाग आउटसोर्सिंग से मेनपावर क्रय करने हेतु निविदा जेम पोर्टल पर अपलोड करेंगे। विभिन्न वेण्डर/नियोजको द्वारा उपरोक्त निविदा के सापेक्ष आवेदन कर निविदा में प्रतिभाग करने वाले किसी एक वेण्डर/नियोजक का चयन संबंधित विभाग द्वारा किया जायेंगा। 





शासकीय विभागों एवं उसके अधीनस्थ संस्थाओं में आउटसोर्सिंग मैनपावर की भर्ती प्रक्रियाशासकीय विभागों एवं उसके अधीनस्थ संस्थाओं में आउटसोर्सिंग मैनपावर की भर्ती प्रक्रियाशासकीय विभागों एवं उसके अधीनस्थ संस्थाओं में आउटसोर्सिंग मैनपावर की भर्ती प्रक्रियाशासकीय विभागों एवं उसके अधीनस्थ संस्थाओं में आउटसोर्सिंग मैनपावर की भर्ती प्रक्रिया




उन्होने बताया कि जेम पोर्टल से चयनित/नियोजक यदि सेवायोजन पर अपलोड नही है तो सेवा योजन पोर्टल पर पंजीकरण कर रिक्तियों के विवरण को अपलोड करेंगे। अपलोड की गयी रिक्तियों के विवरण को संबंधित सरकारी विभाग द्वारा सेवा योजन पोर्टल पर लागइन कर डिपार्टमेन्ट आफिसर विकल्प में आईजीआरएस के आईडी व पासवर्ड से ओपेन कर प्रमाणित किया जायेंगा। प्रशिक्षण एवं सेवा योजन निदेशालय द्वारा उपरोक्त रिक्तियों के विवरण को अन्तिम रूप से सत्यापित करने के उपरान्त ये रिक्तियाॅ पोर्टल के होम पेज व उसके डैशबोर्ड पर उपलब्ध हो जायेंगी। 




उन्होने बताया कि आउटसोर्सिंग रिक्तियों के सापेक्ष तीन गुना ही निर्धारित आर्हता रखने वाले अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पूर्ण होने पर रिक्ति स्वयः लाक हो जायेंगी। आवेदको की संख्या पूर्ण होने के उपरान्त वेण्डर/नियोजक द्वारा आवेदित अभ्यर्थियों की सूची सेवा योजन पोर्टल से डाउनलोड कर चयन की कार्यवाही संबंधित विभाग को अवगत कराते हुए की जायेंगी। तदोपरान्त वेण्डर/नियोजक द्वारा सेवा योजन पोर्टल पर चयनित अभ्यर्थियों का अंकन किया जायेंगा। इस प्रकार आउटसोर्सिंग से भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जायेंगी। 




उन्होने कहा कि दिनाॅक 18 अगस्त के पश्चात् शासनादेशो के अनुसार यदि आउटसोर्सिंग की भर्तिया नही की गयी है तो अवैध मानी जायेंगी। उन्होने कहा कि जेम पोर्टल पर पंजीकृत सेवा प्रदाताओं द्वारा सेवा योजन पोर्टल से पंजीकृत अभ्यर्थियों के चयन हेतु शासनादेश में निहित प्राविधानों के अनुसार ही कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।