मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: अंग्रेज अफसरों को पीट-पीट कर मारने वाले पिरई खां को किया याद

बस्ती: महुआ डाबर (बस्ती) गौरवशाली विरासत की थाती महुआ डाबर में क्रांतिवीर पिरई खां स्मृति समिति ने आजादी का जश्न मनाया। इस दौरान तिरंगे के ध्वजारोहण हुआ, फिर महुआ डाबर एक्शन के महानायकों की याद में ग…

Basti News: अंग्रेज अफसरों को पीट-पीट कर मारने वाले पिरई खां को किया याद
Basti News: अंग्रेज अफसरों को पीट-पीट कर मारने वाले पिरई खां को किया याद | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:   महुआ डाबर (बस्ती) गौरवशाली विरासत की थाती महुआ डाबर में क्रांतिवीर पिरई खां स्मृति समिति ने आजादी का जश्न मनाया। इस दौरान तिरंगे के ध्वजारोहण हुआ, फिर महुआ डाबर एक्शन के महानायकों की याद में गुलपोशी की गई।



बताते चलें कि क्रांतिवीर पिरई खां की अगुवाई में उनके इंकलाबी साथियों ने आजादी की मशाल जलाया था। 10 जून,1857 को अंग्रेजी सेना के लेफ्टिनेंट लिंडसे, लेफ्टिनेंट थॉमस, लेफ्टिनेंट इंग्लिश, लेफ्टिनेंट रिची, सार्जेन्ट एडवर्ड, लेफ्टिनेंट कॉकल व सार्जेन्ट बुशर फैजाबाद (अयोध्‍या) से बिहार के दानापुर (पटना) जा रहे थे। तब पिरई खां के नेतृत्व में उनके गुरिल्ला क्रांतिकारी साथियों ने अंग्रेजी सेना के इन छह कुख्यात अफसरों की घेराबंदी करके तब तक मारा जब तक उनकी मौत नहीं हो गयी थी। बहादुरपुर ब्लाक के मनोरमा नदी के तट पर महुआ डाबर में हुआ यह एक्शन विश्व इतिहास में दर्ज हो गया।



ऐसे ही क्रांतिवीर पिरई खां की याद में कार्यक्रम हुआ। क्रांतिवीर पिरई खां स्मृति समिति संयोजक आदिल खां, महुआ डाबर ग्राम प्रधान नूर मोहम्मद, नासिर खान ने संबोधित किया। कमरे आलम अंसारी, बब्लू खान, रवि कुमार राणा,महेशर अली, डॉ. जहांगीर आलम, फिरोज अहमद,अमर कुमार,मौलाना फिरोज,कमाल अहमद खान, मोहम्मद आसिफ खान आदि में महुआ डाबर में आजादी के दिवानों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।