मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण , विभागीय अधिकारियों को जिलाधिकारी का निर्देश

बस्ती: जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने निर्देश दिया है कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता पर विभागीय अधिकारी निस्तारण सुनिश्चित करें। किसानों को समय से खाद, बीज, सिचाई, कीटनाशक तथा यंत्रों की सुविधा उप…

किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण , विभागीय अधिकारियों को जिलाधिकारी का निर्देश
किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण , विभागीय अधिकारियों को जिलाधिकारी का निर्देश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने निर्देश दिया है कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता पर विभागीय अधिकारी निस्तारण सुनिश्चित करें। किसानों को समय से खाद, बीज, सिचाई, कीटनाशक तथा यंत्रों की सुविधा उपलब्ध कराये। विकास भवन सभागार में कोरोनाकाल के बाद पहले किसान दिवस को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि किसानों के लिए संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये। 



उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिन किसानों का डाटा गलत हो गया है उसे राजकीय कृषि बीज भण्डार एंव मुख्यालय पर कम्प्यूटर आपरेटर के माध्यम से सुधार कराये। उन्होने कहा कि फसलों को प्राकृतिक आपदा के नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से अधिकाधिक किसानों को आच्छादित करें। 



सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि जिले में आत्मा योजना के तहत काला चावल उत्पादन की योजना बनाई जा रही है। वर्तमान मे यह मणिपुर में धान पैदा होता है। वैज्ञानिको ने बताया है कि यह चावल शुगर के मरीजो के लिए फायदेमंद है। उन्होने बताया कि 30 महिला स्वयं सहायता समूहों को उर्वरक डीलरशिप का प्रशिक्षण दिया जायेंगा, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।