मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में रोजगार मेला 13 जनवरी को

बस्ती: बस्ती जिले में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय/माडल कॅरियर सेन्टर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में एम/एस टेक्नोहोरीजोन कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्…

बस्ती में रोजगार मेला 13 जनवरी को
बस्ती में रोजगार मेला 13 जनवरी को — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय/माडल कॅरियर सेन्टर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में एम/एस टेक्नोहोरीजोन कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र तहसील हर्रैया के बड़ौदा बैंक के पास दिनांक 13 जनवरी को 10.00 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने दी है। उन्होने बताया कि मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कम्पनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने (कैम्पस भर्ती) हेतु यह सुनहरा अवसर दिया जा रहा है।



उन्होने बताया कि मेले में कम्पनियों के मैनेजर एच०आर० उपस्थित रहकर साक्षात्कार/शारीरिक परीक्षण के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, पास से लेकर स्नातक तक है। उन्होने बताया कि आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रोजगार मेले में इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति 02 फोटो एवं बायोडाटा के साथ उक्त तिथि एवं समय पर निःशुल्क सम्मिलित हो सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।