मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti News: रुद्र कोंचिग संस्थान से मिलेगी प्रतिभाओं को सफलताएं― राम शिरोमणि चौधरी

― चिलमा बाजार के धर्मशाला में कोचिंग खुलने से प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए छात्रों को मौकाबस्ती: बस्ती जिले के चिलमा बाजार के धर्मशाला में रुद्र कोचिंग संस्थान का राम दास उदय प्रताप औद्योगिक…

Basti News: रुद्र कोंचिग संस्थान से मिलेगी प्रतिभाओं को सफलताएं― राम शिरोमणि चौधरी
Basti News: रुद्र कोंचिग संस्थान से मिलेगी प्रतिभाओं को सफलताएं― राम शिरोमणि चौधरी | फ़ोटो: TVL News

― चिलमा बाजार के धर्मशाला में कोचिंग खुलने से प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए छात्रों को मौका


बस्ती: बस्ती जिले के चिलमा बाजार के धर्मशाला में रुद्र कोचिंग संस्थान का राम दास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा के प्रवंधक राम शिरोमणि चौधरी ने फीता काटकर एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। 


प्रबंधक राम शिरोमणि चौधरी ने कहा कि ग्रामीण इलाके में कोचिंग संस्थान न होने से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए लखनऊ,कोटा, कानपुर, प्रयागराज जाना पड़ता था। चिलमा बाजार के धर्मशाला में रुद्र कोचिंग संस्थान महेन्द्र कुमार चौधरी ने शुभारम्भ किया है। इस संस्थान में मेधावियों तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी करने का मौका मिल सकेगी। कोचिंग संस्थान में विषय के स्पर्ट शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य किया जायेगा। इस संस्थान से बच्चों को सफलताएं अवश्य मिलेगी। 


ग्रामीण इलाके के उन बच्चों को अधिक लाभ मिलेगा जो बच्चे पैसे के अभाव में महा नगरों में पहुंच कर तैयारी नहीं कर  पा रहे है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम जतन चौधरी ने कहां कोचिंग संस्थान में अनुभवी शिक्षक होने से बच्चों को पढ़ने में आसानी होगी। यह कोचिग बच्चों के लिए बरदान साबित होगी और बच्चों को सफलताएं अवश्य मिलेगी। 


कोचिंग के संचालक महेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस कोचिंग में पुलिस भर्ती, लेखपाल भर्ती, टीईटी, सीटेट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराया जायेगा। महानगरों भॉति यह कोंचिग का संचालन होगा। बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जायेगी जिससे बच्चे अपना भविष्य उज्जवल कर सकेगे। कोचिंग का संचालन शाम 4बजे से 6 बजे तक किया जायेगा। इस मौके आज्ञाराम चौधरी, सोनू पाण्डेय व्यापार मंडल महामंत्री, बच्चू लाल अग्रहरि कांग्रेस नेता, चित्रसेन चौधरी सहित लोगों ने कहा क्षेत्र के छात्रों के भविष्य कोचिंग संस्थान मददगार साबित होगा.



रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 सितंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।