मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

VIDEO: बस्ती में चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान, कार 'जलकर' राख

बस्ती: बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एनएच 28 पर गुरुवार की देर शाम एक चलती कार में आग लग गई| ये आग गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी| कार सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई| जानकारी मिलते ही मौके…

VIDEO: बस्ती में चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान, कार 'जलकर' राख
VIDEO: बस्ती में चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान, कार 'जलकर' राख — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एनएच 28 पर गुरुवार की देर शाम एक चलती कार में आग लग गई| ये आग गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी| कार सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई|  जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची छावनी पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।  लेकिन तब तक पूरी तरह से कार जलकर राख हो गई|



मामला छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव के पास का है| कार सवार लोग बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं|  ये लोग स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर  बिहार से दिल्ली जा रहे थे| फूलडीह गांव के पास अचानक शार्ट सर्किट की वजह से कार के इंजन के पास आग लग गई और देखते ही देखते स्विफ्ट डिजायर कार धू-धूकर जलने लगी। 



गाड़ी में मौजूद लोगों को जैसे ही आग का पता चला उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई| चलती कार में अचानक आग लग जाने की वजह से हाईवे पर काफी दूर तक लंबा जाम लग गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है| जिसमें देखा जा सकता है की ये आग कितनी भयानक तरीके से लगी थी|



जानकारी मिलते ही मौके पर छावनी थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। माैके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया| इस घटना में गाड़ी जलकर पूरी तरह से राख हो गई है| इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है|



पुलिस ने बताया,''थाना छावनी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कार सवार लोगों को सुरक्षित बचाते हुए कार में लगी आग को बुझाया गया | मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रहा है | हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।