मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

छठे चरण के चुनाव में बस्ती की जनता 'BJP' को देगी छाँट, भाजपा के बूथ पर नाचेंगे भूत: बस्ती में बोले अखिलेश यादव

बस्ती: बस्ती में जनसभा को करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,','जनता पहले से तैयार है ऐसा जोश और उत्साह पहले कभी देखने को नहीं मिला। छठे चरण में आते-आते भाजपा का सफाया तय है| उन्होंने कहा,''छठे च…

छठे चरण के चुनाव में बस्ती की जनता 'BJP' को देगी छाँट, भाजपा के बूथ पर नाचेंगे भूत: बस्ती में बोले अखिलेश यादव
छठे चरण के चुनाव में बस्ती की जनता 'BJP' को देगी छाँट, भाजपा के बूथ पर नाचेंगे भूत: बस्ती में बोले अखिलेश यादव — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती में जनसभा को करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,','जनता पहले से तैयार है ऐसा जोश और उत्साह पहले कभी देखने को नहीं मिला। छठे चरण में आते-आते भाजपा का सफाया तय है| उन्होंने कहा,''छठे चरण के चुनाव में बस्ती की जनता भाजपा को छाँट देगी| हार देखकर भाजपा नेताओं ने अपनी गाड़ियों और घरों से झंडे उतार लिए हैं| मुझे तो ऐसा लग रहा है इस बार जब आप वोट डालने जाओगे तो भाजपा के बूथ पर भूत नाचेंगे|



 अखिलेश यादव ने कहा,भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं, बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं| अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पहले चरण से लेकर आखिरी चरण तक जनता ने भाजपा का सफाया करना तय कर लिया है। जनता अभूतपूर्व बदलाव करने जा रही है। इसीलिए भाजपा नेताओं की भाषा बदल गई है। इनसे सावधान रहना है। झूठ बोलना और झूठे वादे करना, जनता को धोखा देना यही इनका काम है।



अखिलेश यादव ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और गठबंधन के सहयोगी के उम्मीदवार को विधानसभा चुनावों में भारी मतों से जिताने की पुरजोर अपील की। 



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full


इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा ने था,''भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और जनता की परेशानी बढ़ाई है। भाजपा झूठ बोलने वाली और नफरत फैलाने वाली पार्टी है। भाजपा शासन में विकास कभी नहीं हो सकता है। 



शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो गई। नौजवानों की नौकरियां छिन गई। किसान बर्बाद हुआ है। किसानों की फसलों की लूट हुई है। गौशालाओं में हजारों करोड़ के बजट की लूट हो गई। भाजपा सरकार में गौशालाओं के लिए भूसे के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है। 



यादव ने जनता का आव्हान किया कि वह भाजपा वालों की जमानत जब्त करा दें। ऐसा नहीं हुआ तो फिर क्या जिताया? उन्होंने कहा कि यह चुनाव आगे की पीढ़ी के भविष्य के लिए भी है। लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। भाजपा का हर फैसला जनता पर भारी पड़ रहा है। नोटबंदी, जीएसटी से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow


यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में विकास का काम होता है, और नौजवानों को नौकरी रोजगार दिया जाता है। भाजपा के लोग गर्मी निकालने की बात करते है। हमारा वादा है कि सपा सरकार में नौकरियां निकालेंगे। प्रदेश में सरकारी विभागों में 11 लाख पद खाली हैं। हम भर्ती निकालकर नौजवानों को नौकरी देंगे। आईटी के क्षेत्र को बढ़ाएंगे। 22 लाख नौकरी और रोजगार का सृजन करेंगे। पुलिस विभाग में भर्ती निकालकर नौजवानों को वर्दी पहनाएंगे। 




यादव ने कहा कि तीन काले कानून लाकर भाजपा सरकार ने किसानों को तबाह करने की साजिश रची। किसानों ने तीन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया। आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए। भाजपा सरकार और उनके लोगों ने किसानों के साथ जो दुर्व्यवहार किया है उसके लिए किसान और नौजवान भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा। 



अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पहले चरण से लेकर आखिरी चरण तक जनता ने भाजपा का सफाया करना तय कर लिया है। जनता अभूतपूर्व बदलाव करने जा रही है। इसीलिए भाजपा नेताओं की भाषा बदल गई है। इनसे सावधान रहना है। झूठ बोलना और झूठे वादे करना, जनता को धोखा देना यही इनका काम है।



यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, छात्रों से जो वादे किए थे उसे पूरे नहीं किए। ना किसानों की आय दुगनी हुई, ना नौजवानों को नौकरी मिली, ना छात्रों को लैपटॉप मिला। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं, बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं, और सबसे बड़े नेता सफेद झूठ बोलते हैं। आज डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, सरसों का तेल सब कुछ महंगा हो गया है। 



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-a-separate-manifesto-for-women


यादव ने कहा कि कोरोनाकाल में भाजपा सरकार की लापरवाही से बड़ी संख्या में लोगों की जानें गई। अगर लोगों को ऑक्सीजन, दवा और बेड मिल गया होता तो काफी लोगों की जानें बच जाती। किसानों की फसल छुट्टा जानवर और सांड बर्बाद कर रहे हैं। इस सब की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। 


यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर गरीबों को 5 साल तक राशन देंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त होगी। किसानों की सिंचाई पूरी तरह से मुफ्त होगी। जातीय जनगणना करा कर सभी को उनकी जनसंख्या के अनुपात में हक और सम्मान दिया जाएगा। कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। हर वर्ग को न्याय और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होगी।



अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने फैसला ले लिया है कि बाबा जी को मठ में भेज देंगे। भाजपा के लोग हमारे और आपके बीच खाई पैदा करते है। यह वही लोग हैं जो मलाई खा रहे हैं। समाजवादी सरकार बनने पर सबसे पहले जातीय जनगणना कराकर सबको आबादी के हिसाब से हक़ और सम्मान देने का काम करेंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।