मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War 5th day: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता समाप्त, गोलाबारी अभी भी जारी...मृत्य का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा

यूक्रेन पर रूस की बमबारी सोमवार को पांचवें दिन भी जारी है। जंग को खत्म करने के लिए दोनों देश आज 3:30 बजे बेलारूस में बातचीत करेंगे। इसके लिए रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल बेलारूस बॉर्डर पर पहुंच गए…

Russia-Ukraine War 5th day: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता समाप्त, गोलाबारी अभी भी जारी...मृत्य का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा
Russia-Ukraine War 5th day: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता समाप्त, गोलाबारी अभी भी जारी...मृत्य का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा | फ़ोटो: TVL News

यूक्रेन पर रूस की बमबारी सोमवार को पांचवें दिन भी जारी है। जंग को खत्म करने के लिए दोनों देश आज 3:30 बजे बेलारूस में बातचीत करेंगे। इसके लिए रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल बेलारूस बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। इसी के साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस से कहा कि वे अपनी सेना को यूक्रेन के बॉर्डर से हटाए। दूसरी तरफ, बेलारूस, रूस का साथ देने के लिए यूक्रेन में सैनिकों को भेजने की तैयारी कर रहा है।  यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय का कहना है कि रूस के साथ बातचीत का उसका मुख्य लक्ष्य तत्काल युद्धविराम और रूसी सैनिकों की वापसी है|



यूक्रेन पर हमले का पांचवां दिन LIVE



यूक्रेन में फंसे 182 भारतीय नागरिक रोमानिया से दिल्ली के लिए रवाना

यूक्रेन में फंसे 182 भारतीय नागरिक रोमानिया के बुखारेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए।



रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता समाप्त

रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता समाप्त हुई: Sputnik


गोलाबारी अभी भी जारी

संयुक्त राष्ट्र महासभा की इमरजेंसी बैठक में यूक्रेन के प्रतिनिधि ने कहा,आज तक, यूक्रेन की ओर से 16 बच्चों सहित 352 लोगों की मृत्यु हुई हैं। मृत्य का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गोलाबारी अभी भी जारी है|


यूक्रेन को संयुक्त राष्ट्र सहायता करना जारी रखेगा

संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, ''मानवीय सहायता महत्वपूर्ण है, यह कोई समाधान नहीं है, एकमात्र समाधान शांति के माध्यम से है... मैंने यूक्रेन के राष्ट्रपति को आश्वासन दिया है कि संयुक्त राष्ट्र सहायता करना जारी रखेगा, उन्हें नहीं छोड़ेगा|




11वां आपातकालीन विशेष सत्र शुरू

यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का 11वां आपातकालीन विशेष सत्र शुरू हुआ।



मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक में कई केंद्रीय मंत्री भी मौज़ूद रहे।



यूक्रेन दूतावास के बाहर दीप जलाकर शांति की कामना

दिल्ली: यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन दूतावास के बाहर दीप जलाकर शांति की कामना की गई।



रूस ने 36 देशों की एयरलाइनों की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया

रूस ने ब्रिटेन और जर्मनी सहित 36 देशों की एयरलाइनों की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है: विमानन प्राधिकरण की AFP को दी गई रिपोर्ट



दवाओं के साथ मानवीय सहायता यूक्रेन भेजेंगे: भारत

भारत विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया,'' हम दवाओं के साथ मानवीय सहायता यूक्रेन भेजेंगे|



अब तक 1,400 भारतीय नागरिक वापस आ चुके है

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया,'अब तक, लगभग 1,400 भारतीय नागरिकों को लेकर छह उड़ानें आ भारत आ चुकी हैं। बुखारेस्ट (रोमानिया) से चार उड़ानें और बुडापेस्ट (हंगरी) से दो उड़ानें आई हैं| 



बागची ने बताया,'''वे सब वहां समन्वय और निकासी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे|


भारतीय नागरिक और छात्रों से आग्रह - बॉर्डर की तरफ़ ना जाए

बागची ने बताया,''हम सभी भारतीय नागरिक और छात्रों से आग्रह करते हैं कि आप  पश्चिमी यूक्रेन की तरफ़ जाएं। आप वहां पर सीधे बॉर्डर की तरफ़ ना जाए। बॉर्डर पर बहुत भीड़ है। हम अनुरोध करते हैं आप नज़दीकी शहर में जाए। आप वहां पर रुके हमारी टीमें वहां पर मदद करेंगी| बागची ने बताया 'हमारे पास मोल्दोवा के माध्यम से एक नया मार्ग है, यह अब शुरू हो गया है। हमारी टीम आपकी सहायता करेगी। हमारी टीमें रोमानिया के माध्यम से भारतीयों को निकालने में सहायता करेंगी|



यूक्रेन की सीमा से लगे 4 देशों में विशेष दूत तैनात करने का निर्णय

यूक्रेन की सीमा से लगे 4 देशों में हमने विशेष दूत तैनात करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया जाएंगे, किरेन रिजिजू स्लोवाक गणराज्य जाएंगे, हरदीप सिंह पुरी हंगरी जाएंगे, वीके सिंह पोलैंड जाएंगे |केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मोल्दोवा में निकासी प्रक्रिया की भी देखरेख करेंगे| भारतीय को यूक्रेन से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अगर ज़रुरत पड़ेगी तो हम भारतीय वायुसेना की भी मदद लेंगे|




दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने एयर इंडिया के विशेष विमान से यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीय नागरिकों का दिल्ली हवाईअड्डे पर स्वागत किया। यूक्रेन से भारत लौटी छात्रा सोनम ने कहा, मैं धन्यवाद करना चाहती हूं कि हमें ऐसी परिस्थिति से निकाला गया और मैं भारत सरकार से आवेदन करती हूं कि जो बच्चे कीव और बाकी के क्षेत्रों में गंभीर स्थिति में फंसे हुए हैं उन्हें भी वापस लाया जाए|



भारतीय विदेश मंत्री ने पोलैंड के विदेश मामलों के मंत्री के साथ यूक्रेन के घटनाक्रम पर चर्चा की

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने पोलैंड के विदेश मामलों के मंत्री के साथ यूक्रेन के घटनाक्रम पर चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि हम यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए पोलैंड की मदद की सराहना करते हैं।



पोलैंड जा रहा हूं: वीके सिंह

 यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस भारत लाने और पो??ैंड जाने से पहले केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा,''मैं पोलैंड जा रहा हूं। हम समन्वय के साथ लोगों को निकालने की चेष्टा करेंगे। प्रधानमंत्री ने संदेश दिया हैं कि लोगों को सुरक्षित निकालकर उन्हें उनके घर तक पहुंचाना है|



व्हाइट हाउस के सामने रैली

यूक्रेन के लोगों ने अपने देश का समर्थन करने के लिए व्हाइट हाउस के सामने रैली की।


यूक्रेन ने रूसी सैनिकों से हथियार डालने का आग्रह किया

यूक्रेन के नेता ने रूसी सैनिकों से हथियार डालने का आग्रह किया| यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमर ज़ेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से अपने हथियार डालने का आग्रह किया है क्योंकि यूक्रेनी और रूसी प्रतिनिधिमंडल मास्को के आक्रमण पर बातचीत करने के लिए तैयार थे।




यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल रूस के साथ बातचीत के लिए पहुंचा|



यूक्रेन को 'तत्काल' यूरोपीय संघ की सदस्यता देने की मांग 

यूक्रेन को 'तत्काल' यूरोपीय संघ यानी EU की सदस्यता देने की मांग की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के लिए 'तत्काल' यूरोपीय संघ की सदस्यता की मांग की|



बम विस्फोटों, गोलाबारी आदि से यूक्रेन के 16 बच्चे मारे जा चुके हैं

भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. इगोर पोलिखा ने बताया,''बहुत सारे नागरिक हताहत हो रहे हैं। हमारे मंत्रालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार रूसी शांति-संघर्ष अभियान के परिणामस्वरूप पहले ही बम विस्फोटों, गोलाबारी आदि से 16 बच्चे मारे जा चुके हैं| कल रूस के हवाई जहाजों के लिए यूरोप के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था। रूसी अर्थव्यवस्था हर दिन चरमरा रही है। रूस हताहत हो रहा है। लगभग 5,300 रूसी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई है|




यूक्रेन का मुख्य लक्ष्य तत्काल युद्धविराम और रूसी सैनिकों की वापसी

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय का कहना है कि रूस के साथ बातचीत का उसका मुख्य लक्ष्य तत्काल युद्धविराम और रूसी सैनिकों की वापसी है|



5,300 रूसी सैनिक मारे गए

यूक्रेन ने दावा किया है कि अब तक लड़ाई में लगभग 5,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेनी सेना ने लगभग 151 टैंक, 29 विमान और 29 हेलीकॉप्टर को तबाह कर दिया है।



यूक्रेन के दो शहरों पर रूस ने कब्जा कर लिया 

यूक्रेन के दो शहरों (बेर्दयांस्क और एनेरहोदार) पर रूस ने कब्जा कर लिया है।



प्रधानमंत्री ने की हाई लेवल मीटिंग

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। सरकारी सूत्रों ने बताया,'' केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह निकासी मिशन के समन्वय और छात्रों की मदद करने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे| मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोल्दोवा जाएंगे, किरेन रिजिजू स्लोवाकिया जाएंगे, हरदीप सिंह पुरी हंगरी जाएंगे और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह पोलैंड में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का प्रबंधन करेंगे।



कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों से बात की: भारत सरकार

PM मोदी के निर्देश पर कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों से बात की और उन्हें यूक्रेन से छात्रों को वापस लाने के भारत सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। जिला कलेक्टरों से अनुरोध किया कि छात्रों के परिवार के सदस्यों से संपर्क करें और उन्हें की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत कराएं।



पुतिन ने रूस की स्पेशल डिटेरेंस डिफेंस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा

CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने रूस की स्पेशल डिटेरेंस डिफेंस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है। यह यूनिट एटमी हथियारों से लैस है।



सरकार लगातार बच्चों को यूक्रेन से भारत लाने का प्रयास कर रही है

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि,'भारत सरकार लगातार बच्चों को यूक्रेन से भारत लाने का प्रयास कर रही है। कल भी यूक्रेन से अलग-अलग फ्लाइटों में छात्र-छात्राएं आई हैं जिसमें उत्तराखंड के भी छात्र-छात्राएं शामिल हैं। हमने कुछ छात्रों और उनके परिजनों से भी बात की है|



रूस-यूक्रेन वार्ता के लिए सभी तैयारियां पूरी

बेलारूस में रूस-यूक्रेन वार्ता की मेजबानी के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं| बेलारूस का विदेश मंत्रालय



बुडापेस्ट (हंगरी) से छठी फ्लाइट उड़ान भरी

बुडापेस्ट (हंगरी) से छठी फ्लाइट ने ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान भरी है, जिसमें 240 भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया जा रहा है| विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर



एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने विदेश मंत्री जयशंकर से फोन पर बात की

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने विदेश मंत्री जयशंकर से फोन पर बात की और यूक्रेन के खार्किव में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने पर चर्चा की। बेलगोरोड (रूस) मार्ग के माध्यम से निकासी पर और रोमानिया-पोलैंड सीमा पर फंसे छात्रों की सहायता के मामले पर भी चर्चा की।



भारत ने रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर वोट नहीं किया

UNSC में 11 मतों से पारित एक प्रस्ताव पर भारत मतदान से बाहर रहा। चीन, भारत और UAE समेत 3 देशों ने मतदान से बाहर रहने का फैसला किया। 11 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। रूस ने इसके ख़िलाफ़ मतदान किया।



पुतिन ने रूस के परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा: UN में भारत

यूक्रेन पर UNSC की बैठक में UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, टी.एस.तिरुमूर्ति ने कहा है कि,''आज सुबह  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा है। वे ऐसा तब कर रहे हैं जब वह बिना परमाणु हथियार वाले देश पर हमला कर रहे हैं और नाटो से कोई खतरा नहीं है|



'हिंसा को समाप्त करने के अपने आह्वान को दोहराते हैं: UN में भारत

यूक्रेन पर UNSC की बैठक में UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, टी.एस.तिरुमूर्ति ने कहा है कि,'हिंसा को समाप्त करने के अपने आह्वान को दोहराते हैं। हम दोनों पक्षों द्वारा बेलारूस सीमा पर पक्ष रखने की घोषणा का स्वागत करते हैं। हम यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंतित हैं| सीमा पार से संघर्ष और अनिश्चित स्थितियों से हमारे निकासी प्रयासों पर प्रभाव पड़ा है। यह मानवीय आवश्यकता है जिसे संबोधित किया जाना चाहिए। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमने आज के मतदान से खुद को बाहर रखने का फैसला किया है|




रूसी सेंट्रल बैंक के लेनदेन पर प्रतिबंध

यूरोपीय संघ औपचारिक रूप से रूसी सेंट्रल बैंक के लेनदेन पर प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन को 450 मिलियन यूरो के हथियारों की डिलीवरी का समर्थन करने के लिए सहमती जताई है: AFP न्यूज एजेंसी ने यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि वीपी जोसेप बोरेल फोंटेलस के हवाले से बताया।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


खारेस्ट (रोमानिया) से दिल्ली के लिए 5वीं उड़ान रवाना

249 भारतीय नागरिकों को लेकर बुखारेस्ट (रोमानिया) से दिल्ली के लिए 5वीं उड़ान रवाना हुई|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।