बस्ती: एसपी आशीष श्रीवास्तव ने थाना पैकोलिया के नवनिर्मित कार्यों का उद्घाटन किया | थाना पैकोलिया पर नवनिर्मित सीसी रोड, आरक्षी बैरक, विवेचना कक्ष, थाना परिसर में इंटरलॉकिंग, नाली, रंगाई पुताई का रिबन काटकर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया| पैकोलिया थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने पैकोलिया बरूवार प्रमोद सिंह प्रधान और क्षेत्रवासियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया |
पैकोलिया थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में बनाए गए नवनिर्मित सीसी रोड, आरक्षी बैरक, विवेचना कक्ष, थाना परिसर में इंटरलॉकिंग, नाली, रंगाई पुताई, व सुंदरीकरण का एसपी आशीष श्रीवास्तव द्वारा उद्घाटन किया गया |
दुर्गेश कुमार पांडेय द्वारा थाना परिसर में कराए गए निर्माण कार्यों के पथ के रखे गए नाम जैसे, डा कलाम पथ, स्वामी विवेकानंद पथ, प्रहरी पथ, चंद्रशेखर आजाद पथ|