मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचे पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, कहा-सत्ता के दबाब में जिला प्रशासन कर रहा काम

बस्ती: पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी का शस्त्र लाइसेंस हुआ निलंबित। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी सहित उनके परिवार के आधा दर्जन शस्त्र लाइसेंस हुआ निलंबित।पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने निल…

शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचे पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, कहा-सत्ता के दबाब में जिला प्रशासन कर रहा काम
शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचे पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, कहा-सत्ता के दबाब में जिला प्रशासन कर रहा काम | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी का शस्त्र लाइसेंस हुआ निलंबित। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी सहित उनके परिवार के आधा दर्जन शस्त्र लाइसेंस हुआ निलंबित।पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने निलंबन के खिलाफ आयुक्त बस्ती मंडल के कोर्ट में पूर्व दाखिल किया अपील।



पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के रिवाल्वर राइफल उनके पुत्र कविंद्र अतुल चौधरी के रिवाल्वर राइफल पत्नी कपूरा देवी का रिवाल्वर और राइफल हुआ निलंबित। बस्ती जिला मजिस्ट्रेट ने निलंबित करने की संस्तुति की|



पूर्व मंत्री राम चौधरी ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप । पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि सत्ता के दबाब में जिला प्रशासन कर रहा कार्य। पूर्वांचल के कद्दावर नेता माने जाते है राम प्रसाद चौधरी।



समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी ने जिलाधिकारी द्वारा उनके व परिवार के लोगों को दिए गए शस्त्र लाइसेंस को निरस्त किये जाने की कार्यवाही को राजनैतिक दबाब व बदले की कार्यवाही बताया है। 



पूर्व मंत्री ने कहा कि सत्ता के दबाब में जिला प्रशासन कर रहा कार्य। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव ने सपा प्रत्याशी का नामांकन कराए जाने का जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न। मेरे बेटे के ऊपर सिर्फ 2017 में चुनाव के दौरान बिना पास के आचार संहिता उलंधन का सिर्फ मुकदमा है| मेरी पत्नी का असलहा इसलिए निलंबित कर दिया गया कि हम लोगो के ऊपर मुकदमा है|




राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि,''हमने सुरक्षा को लेकर प्रमुख सचिव तक से गुहार लगाई लेकिन कोई सुरक्षा नही मिला| विधानसभा का चुनाव पास आ रहा है इसलिए मेरे दबाव बनाया जा रहा है|




शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जाने के विरोध में सरदार सेना ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वहीँ सपा नेता राम प्रसाद चौधरी व उनके परिवार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जाने के विरोध में आज सरदार सेना ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा| चौधरी बृजेश पटेल ने कहा कि,''पूर्व सांसद व सपा नेता राम प्रसाद चौधरी व उनके परिवार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जाने के विरोध में आज सरदार सैनिकों के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।