बस्ती: उत्तर प्र??ेश के बस्ती जिले में सपा MLA महेंद्र नाथ यादव ने योगी सरकार पर जमकर और हमला बोला कहा कि यह सरकार जनता की हितैषी नहीं है, जनता को सिर्फ छल रही है। विकास के नाम पर यहां कुछ नहीं है। कहीं जमीन पर विकास दिख नहीं रहा। सिर्फ कागजों में दिख रहा है\
सपा विधायक महेंद्र यादव ने कहा कि,''स्वास्थ्य व्यवस्था की बात की जाए तो जिला अस्पताल सहित महिला अस्पतालों में ना तो दवा है ना ही डॉक्टर हैं| ऐसे में यह सरकार जनता की हितैषी बताने वाली या सरकार जनता को धोखा दे रही है।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम अभय कुमार मिश्र को सौंपा।
समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन में बस्ती को सूखा ग्रस्त घोषित करने, मुण्डेरवा, रूधौली चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का बकाया ब्याज सहित भुगतान कराने, हर महीने बिजली का बिल संशोधित किए जाने के निर्णय पर रोक लगाने, जनपद के जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने, बिजली की कटौती पर रोक लगाकर सूखे को देखते हुए आपूर्ति बढ़ाए जाने आदि की मांग की।
प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी, कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी, अतुल, चन्द्रभूषण मिश्र, कक्कू शुक्ल, समीर चौधरी, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, विवेक शुक्ला पिन्टू आदि शामिल रहे।