मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हाईवे पर खड़े ट्रकों से चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: बस्ती पुलिस ने एक को दबोचा, गिरोह बनाकर ट्रक से सामान करता था चोरी

बस्ती: बस्ती पुलिस ने हाइवे मार्ग पर खडे माल वाहक वाहनो से मालो की चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया| थाना छावनी पुलिस व SOG टीम बस्ती द्वारा रात्रि में हाइवे मार्ग पर खडे माल वा…

हाईवे पर खड़े ट्रकों से चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: बस्ती पुलिस ने एक को दबोचा, गिरोह बनाकर ट्रक से सामान करता था चोरी
हाईवे पर खड़े ट्रकों से चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: बस्ती पुलिस ने एक को दबोचा, गिरोह बनाकर ट्रक से सामान करता था चोरी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती पुलिस ने  हाइवे मार्ग पर खडे माल वाहक वाहनो से मालो की चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया|  थाना छावनी पुलिस व SOG टीम बस्ती द्वारा रात्रि में हाइवे मार्ग पर खडे माल वाहक वाहनो से मालो की चोरी करने वाले गिरोह के 1 शातिर अपराधी को चोरी के सामान व एक अर्टिगा कार के साथ गिरफ्तार किया गया|, जबकि उसके 2 अन्य साथी पुलिस गिरफ्त में आने से बच निकले। पकड़े गए चोर के पास से चोरी किए गए 9 गत्ता कच्ची घानी सरसों का तेल, 20 गत्ता, चन्दन ब्राण्ड तेल एक कार बरामद हुआ है।



एएसपी दीपेन्द्रनाथ चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना छावनी पुलिस एवं SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नवीन मंडी हड़िया के पास से एक चोर को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान संत कबीर नगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के मेहदावल कस्बा निवासी राहुल गुप्ता के रूप में हुई। ट्रेलर का तिरपाल काटकर तेल चोरी करने में माहिर था।




पूछताछ में पकड़े गए राहुल द्वारा बताया गया कि वह और उसके साथी कुन्दन गुप्ता निवासी मुजुरी थाना पनियरा जनपद महराजगंज, बृजेश निषाद निवासी लहंगवारी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर मिलकर छावनी के पचवस स्थित सैनिक ढाबा के पास खड़ी एक ट्रेलर का तिरपाल काटकर कच्ची घानी सरसों का तेल और थाना क्षेत्र हरैया में मुसलमानी ढाबा के पास खड़ी ट्रक से तिरपाल काटकर चन्दन ब्राण्ड तेल चोरी किया जाना स्वीकार किया है। 



बताया कि जो सामान बरामद हुआ है वह उनके हिस्से में मिला था। इसको ठिकाने लगाने के सिलसिले में उसके 2 साथी कुन्दन गुप्ता, बृजेश निषाद ग्राहक तलाश करने गए थे। इसी बीच वह पुलिस की चंगुल में फस गया। जबकि उसके दोनों साथी भाग गए। पकड़े गए चोर को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के लिए रवाना किया गया है ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।