—नदी में स्नान रही तीन बच्चियों मे एक बच्ची हुई लापता
—युवक ने अपनी जान दांव पर लगा कर दो बच्चियों को सकुशल निकाला बाहर।
मुंडेरवा/बस्ती: बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पंचायत पकरी नासिर (पुरवा धौरहरा) की निवासी की तीन बेटियां नदी कठिनाई में स्नान करते समय डूबने लगी। उमैर ने दो बेटी को बचा लिया लेकिन एक लापता हो गई है।
पंचायत पकरी नासिर (पुरवा धौरहरा) की निवासी -समा परवीन (उम्र लगभग 12 वर्ष) पुत्री रसीद अहमद , मन्तसा (10 वर्ष) पुत्री अब्बास अली,सानिया (11 वर्ष) पुत्री कलाम अहमद थी।
उमैर पुत्र तुफैल तथा साकिब ने अपनी जान दांव पर लगा कर दो बच्चियों मन्तसा पुत्री अब्बास अली 10 वर्ष, सानिया पुत्री कलाम अहमद 11 वर्ष की जान बचाई। लेकिन एक बेटी लापता है। बचाने वाले युवकों को ग्राम प्रधान व अधिकारी सम्मानित करेंगे।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष व खजौला चौकी प्रभारी मय फोर्स के साथ पहुंच गए। ग्रामीणो ने नदी में घुस*कर कई घंटो तक नदी में लापता हुई बच्ची को ढूंढा लेकिन कही नही पता चल सका।
मौके पर मुंडेरवा थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, चौकी प्रभारी अजय कुमार पाण्डेय,उo निo कृष्णकांत तिवारी,हेoकाo कौशल प्रसाद चौरसिया,हेoकाo पंकज त्रिपाठी सहित, ग्राoप्रo प्रतिनिधि पप्पू यादव,खालिद खान,नासिर अली,लल्लन चौधरी,मोo फारूक सहित अन्य ग्रामीण घटना स्थल पर मौजूद रहे।
रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी