मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Basti News: टैक्स लेते हैं तो सुविधायें भी दीजिये, शहरी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बस्ती: बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल की अगुवाई में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शहरी क्षेत्र की समस्याओं के अविलम्ब निस्तारण की मांग किया है। सौंपे गये ज्ञापन में माल…

Basti News: टैक्स लेते हैं तो सुविधायें भी दीजिये, शहरी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Basti News: टैक्स लेते हैं तो सुविधायें भी दीजिये, शहरी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल की अगुवाई में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शहरी क्षेत्र की समस्याओं के अविलम्ब निस्तारण की मांग किया है। सौंपे गये ज्ञापन में मालवीय रोड की मरम्मत कराने, बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने तथा गांधीनगर में लगे ट्रांसफार्मर से जुड़े कनेक्शनधारकों को बिजली के जर्जर तारों से निजात दिलाने की मांग की गई है।


जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा स्थानीय प्रशासन और जिले के जनप्रतिनिधि समस्याओं से भलीभांति अवगत हैं लेकिन इनके निस्तारण की इच्छाशक्ति किसी के पास नही है। वर्षों से जनता मालवीय रोड की दयनीय हालत से परेशान है। रेलवे स्टेशन से लेकर सुबास तिराहे तक सड़क में हजारों गड्ढे हैं। विकास के तमाम दावे किये जा रहे हैं लेकिन सरकार के पास मालवीय रोड के लिये बजट नही है। दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में बंदरों का आतंक इस कदर कायम है कि राह चला मुश्किल हो गया है। कई लोग छतों से गिरकर आज भी बिस्तर पर पड़े हैं उनका इलाज चल रहा है। आये दिन बंदरों के हमले से लोग घायल हो रहे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन की जनता के साथ कोई संवेदना नही है।


गांधीनगर से दरिया खां मोहल्ले तक बिजली के तारों की स्थिति बेहद खराब है। नागरिकों पर खतरा मड़रा रहा है लेकिन विभाग और जिला प्रशासन समस्या की लगातार अनदेखी कर रहा है। व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपने के बाद चेताया है कि नागरिक भारी भरकम टैक्स चुका रहे हैं इसके बदले सरकार और जिला प्रशासन को उनकी बुनियादी जरूरतों के प्रति संवेदनशील होना चाहिये। यदि मांगों पर प्रशासन ने कोई गंभीरता नही दिखाई तो व्यापारी लोकतांत्रिक तरीकों से सड़क पर उतरेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में सूर्यकुमार शुक्ल, सतीश सोनकर, अदालत प्रसाद, रविन्द्रपाल सिंह जल्लू आदि मौजूद रहे.





रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 सितंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।