मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती तिहरे हत्याकांड: हत्या करने के बाद लूटा गया 6 लाख 50 हजार रुपया बरामद, चौथे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस्ती: हेमराज मीना के नेतृत्व में तिहरे हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। बस्ती जिले में फोरलेन पर छावनी थानान्तर्गत आलू व्यापारी समेत तीन लोगों की हत्या करने के बाद लूट लिए गए 6 लाख 50 हज़ार रु…

बस्ती तिहरे हत्याकांड: हत्या करने के बाद लूटा गया 6 लाख 50 हजार रुपया बरामद, चौथे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्ती तिहरे हत्याकांड: हत्या करने के बाद लूटा गया 6 लाख 50 हजार रुपया बरामद, चौथे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  हेमराज मीना के नेतृत्व में तिहरे हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। बस्ती जिले में फोरलेन पर छावनी थानान्तर्गत आलू व्यापारी समेत तीन लोगों की हत्या करने के बाद लूट लिए गए 6 लाख 50 हज़ार रुपये किया बरामद ।पुलिस ने अभियुक्त मनीष यादव को किया गिरफ्तार।




अभियुक्त को छावनी थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, हरैया थानाध्यक्ष सर्वेश रॉय, सर्विलांस सेल के जितेंद्र सिंह ने किया गिरफ्तार।पुलिस ने अभियुक्त के पास से लूट के 6 लाख 50 हज़ार रुपया किया बरामद।




कुछ दिन पहले नेशनल हाईवे पर 3 लोगों की हत्या कर लूट लिए थे 6 लाख 50 हज़ार । पुलिस हत्या में शामिल तीनों अभियुक्तो को पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में स्वाट टीम प्रभारी विनोद यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी ??ितेंद्र सिंह और उप निरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी का रहा योगदान।




बस्ती जिले में फोरलेन पर छावनी थानान्तर्गत आलू व्यापारी समेत तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। 10 जनवरी को आईजी अनिल कुमार राय ने प्रेसवार्ता में बताया था कि साथ चलने वाले तीन ट्रक वालों की आपसी खुन्नस और आलू व्यापारी से साढ़े छह लाख रुपये लूटने के लिए तीनों की हत्या की गई थी।


आईजी ने 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने का ऐलान किया था। एसपी हेमराज मीणा के साथ पुलिस प्रेक्षागृह में पत्रकार वार्ता के दौरान आईजी के साथ एसपी हेमराज मीणा भी मौजूद थे।


आईजी ने बताया था कि अभियुक्तों को रविवार को दोपहर दोबारा ट्रक लेकर बिहार जाते समय करीब साढ़े तीन बजे छावनी के कवलपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनमें उन्नाव जनपद के अजीत सिंह उर्फ कल्लू (निवासी इन्दे मऊ थाना बीघापुर), अरूण कुमार यादव उर्फ गोलू (निवासी गोसीखेड़ा थाना बारासगवर) और शील कुमार मौर्या उर्फ शीलू (निवासी भानीपुर थाना सैनी जनपद कौशाम्बी) शामिल हैं।



गोलू यादव ने कबूल किया था कि उसे राजकुमार से खुन्नस थी। इसके साथ ही उसकी केबिन में बैठे आलू कारोबारी के पास रखी साढ़े छह लाख रुपये की रकम को लूटने की भी योजना थी, जिसे तीनों ने मिलकर अंजाम दिया है। उसने बताया था कि तीनों की हत्या के बाद ट्रक व रुपये लेकर वे रुपये उन्नाव चले गए। साढ़े छह लाख रुपये उसने अपने भाई मनीष को दे दिए थे। आइजी ने बताया कि रकम बरामद करने के लिए टीम रवाना हो गई है। 




मालूम हो कि शनिवार की सुबह पचवस गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ युवकों ने झाड़ियों के पास एक शव को देखा और पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो शव की शिनाख्त खलासी सोनू मौर्या पुत्र राम अवतार, निवासी मीरपुर भरौचा, थाना असीबन जिला उन्नाव के रूप में हुई थी। उसके पास से मिले कागजात से पता चला थी कि वह एक ट्रक के खलासी हैं।



कागजात से ट्रक के मालिक मनोज कुमार का मोबाइल नंबर मिला था। उनसे बात हुई तो मनोज ने जीपीएस से ट्रक का लोकेशन निकालकर पुलिस को बताया। बताए गए लोकेशन छावनी थाना क्षेत्र के गोडसड़ा के ढाबे के पास पुलिस पहुंची तो वहां ट्रक खड़ा मिला था। ट्रक में चालक राजकुमार व आलू कारोबारी असलम का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। इस मामले का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने खुलासा कर लिया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।