मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

VIDEO: बस्ती के हर्रैया में खाना खाने आये युवको ने रेस्टोरेंट मालिक को जमकर पीटा, फिर 3 लाख रुपए की सोने की चेन लुटा; पुलिस ने दो पकड़ा

बस्ती: बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट मालिक से हुई चेन लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया| हर्रैया पुलिस ने रेस्टोरेन्ट मालिक से मार-पीट कर 3 लाख की सोने की चैन छिनने वाले दो अभियुक्त…

VIDEO: बस्ती के हर्रैया में खाना खाने आये युवको ने रेस्टोरेंट मालिक को जमकर पीटा, फिर 3 लाख रुपए की सोने की चेन लुटा; पुलिस ने दो पकड़ा
VIDEO: बस्ती के हर्रैया में खाना खाने आये युवको ने रेस्टोरेंट मालिक को जमकर पीटा, फिर 3 लाख रुपए की सोने की चेन लुटा; पुलिस ने दो पकड़ा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट मालिक से हुई चेन लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया| हर्रैया पुलिस ने रेस्टोरेन्ट मालिक से मार-पीट कर 3 लाख की सोने की चैन छिनने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोने की चैन को बरामद किया। अभी भी एक युवक फरार है|



यह घटना हर्रैयाथाना क्षेत्र के महुघाट स्थित 'इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट' की है| 23 अक्टूबर की रात खाना खाने आये युवको ने ढाबा मालिक की पिटाई कर 3 लाख रुपए की सोने की चेन लूटकर फरार हो गये थे| 



जिसके बाद ढाबा मालिक ने मार-पीट और लूटकांड की सूचना थाना हरैया पुलिस को दी|  सूचना पर रेस्टोरेंट पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया| पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी की मदद से हमलावरों की पहचान की गई|



 CCTV फुटेज के आधार पर खुलासा करते हुए पुलिस ने घटना के दो दिन बाद मंगलवार को दो युवको (हर्रैया थाना क्षेत्र के खम्हरिया (सुजात) गांव निवासी जय सिंह पुत्र हरेन्द्र सिंह और राजघाट कस्बा निवासी प्रखर विश्वकर्मा पुत्र रामजीत विश्वकर्मा )को गिरफ्तार किया है|



पुलिस ने बताया कि, इण्डियन ढाबा एण्ड रेस्टोरेन्ट महूघाट में खाना खाने आये तीन युवको द्वारा ढाबा मालिक से मारपीट कर जानमाल की धमकी देते हुए करीब लाख रुपया की सोने की चिन छीन लिये| जिसके सम्बन्ध में थाना हरैया पर मामला दर्ज किया गया था|



पुलिस ने बताया कि,इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ एवं रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से मंगलवार को मुरादीपुर तिराहे से दो अभियुक्तों  को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे पूछताछ में अभियुक्त गण की निशानदेही पर रेस्टोरेंट्स मालिक की सोने की चेन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 392, 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई ।



इनकी हुई गिरफ्तारी 

1-जय सिंह पुत्र हरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम खम्हरिया सुजात थाना हर्रैया जनपद बस्ती,

2-प्रखर विश्वकर्मा पुत्र रामजीत विश्वकर्मा, निवासी राजघाट कस्बा हर्रैया थाना हर्रैया जनपद बस्ती





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।