मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पेश, 31 मार्च को होगी बहस; पंजाब के सीएम ने दिया इस्तीफा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के खिलाफ विपक्ष ने सोमवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया। विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नेशनल असेंबल…

प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पेश, 31 मार्च को होगी बहस; पंजाब के सीएम ने दिया इस्तीफा
प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पेश, 31 मार्च को होगी बहस; पंजाब के सीएम ने दिया इस्तीफा | फ़ोटो: TVL News

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के खिलाफ विपक्ष ने सोमवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया। विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया| पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक,''संयुक्त विपक्ष की तरफ़ से शाहबाज़ शरीफ़ ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। स्पीकर से इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की मंज़ूरी मिली| स्पीकर ने 31 मार्च को इस पर बहस की तारीख़ मुक़र्रर की|



अब इमरान खान के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा 31 मार्च से शुरू होगी और वोटिंग 3 या 4 अप्रैल को कराई जा सकती है| माना जा रहा है कि बहस के फौरन बाद वोटिंग होगी। हालांकि, अब करीब-करीब ये तय हो गया है कि इमरान कुर्सी नहीं बचा पाएंगे। इसकी दो वजहे हैं। पहली- गठबंधन और खुद की पार्टी के करीब 39 सांसद ऐलानिया तौर पर साथ छोड़ चुके हैं। दूसरी- अब तक साथ देती आई फौज भी खान से पल्ला छुड़ा चुकी है।



कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDM) ने नई सरकार के लिए शहबाज शरीफ का नाम प्रधानमंत्री के तौर पर चुना है। हालांकि, अब तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई।



होम मिनिस्टर शेख रशीद ने कहा था कि सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद 4 अप्रैल को वोटिंग हो सकती है। बता दें कि पाकिस्तान में प्रस्ताव आने के 3 दिन बाद और 7 दिन से पहले वोटिंग होती है।




विपक्ष के पास 163 का समर्थन, इमरान के पास 155

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जम्हूरी वतन पार्टी के शाहजैन बुगती ने गठबंधन से अलग होने का फैसला ले लिया है। विपक्ष के पास इस समय पीएमएल - क्यू समेत 163 सदस्यों का समर्थन है। वहीं इमरान के पास 155 का। बलूचिस्तान आवामी पार्टी  और मुत्ताहिदा कौमी मूवमें?? पाकिस्तान समेत तीन पार्टियां अब भी किसी फैसले पर नहीं पहुंची हैं और दोनों ही तरफ बातचीत कर रही हैं। 



पाक नेशनल असेंबली में कुल 342 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 172 सदस्य चाहिए। इमरान के नेतृत्व वाले पीटीआई गठबंधन की सरकार 179 सदस्यों के समर्थन से बनी थी। पीटीआई के 155 सदस्य थे।  उसके चार प्रमुख सहयोगी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (पाकिस्तान) एमक्यूएम-पी), पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू), बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) और ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस (जीडीए) के क्रमशः सात, पांच, पांच और तीन सदस्य हैं।




पंजाब के सीएम ने इस्तीफ़ा दिया इस्तीफ़ा

उधर, पाक पंजाब के सीएम उस्मान बुजदार ने इस्तीफ़ा दे दिया है| पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। जिसके बाद उस्मान बुजदार ने सीएम पद से इस्तीफ़ा दे दिया||  इससे इमरान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।