बस्ती: SP आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार| SHO सोनहा रामकृष्ण मिश्रा ने 24 घंटे में हत्यारे पति को किया गिरफ्तार| पुलिस ने हत्यारे पति श्याम सुंदर को किया गिरफ्तार|
29 जून को श्याम सुंदर ने पत्नी की पीट-पीट कर कर दी थी हत्या| हत्या करने के बाद फरार हो गया था हत्यारा पति| बस्ती जिले सोनहा थाना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बडोखर से हुई गिरफ्तारी|
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकडी का डण्डा खुन लगा व सफेद सन्डो बनियान किया बरामद | अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे SSI उमाशंकर तिवारी, SI दयानन्द यादव कांस्टेबल, विशाल कुमार, सुभेन्द्र तिवारी, अश्वनी दूबे रहे शामिल।
बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर पत्नी के चरित्र पर शक होने की वजह से शख्स ने लकड़ी की बेंत के जरिए पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी| पति को शक था कि उसकी पत्नी का अन्य लोगों के साथ संबंध है| इसी का बदला देने के लिए उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था|
मामला सोनहा थाना क्षेत्र के तेनुआ असनहरा गांव का है| असनहरा निवासी श्याम सुंदर व उसकी पत्नी सुनीता (35) के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को सुबह कहासुनी के बाद दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर श्याम सुंदर ने लकड़ी से सुनीता के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई थी।