मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में सिर पर वारकर महिला की हत्या: भदेश्वर नाथ मंदिर के पास खेत में मिली लाश, सगे जेठ पर लगा आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बस्ती: बस्ती (यूपी) जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित भदेश्वर नाथ मंदिर के पास 40वर्षीय शादीशुदा महिला के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी गई। महिला कल शुक्रवार (20 जनवरी) की…

बस्ती में सिर पर वारकर महिला की हत्या: भदेश्वर नाथ मंदिर के पास खेत में मिली लाश, सगे जेठ पर लगा आरोप; जांच में जुटी पुलिस
बस्ती में सिर पर वारकर महिला की हत्या: भदेश्वर नाथ मंदिर के पास खेत में मिली लाश, सगे जेठ पर लगा आरोप; जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती (यूपी) जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित भदेश्वर नाथ मंदिर के पास 40वर्षीय शादीशुदा महिला के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी गई। महिला कल शुक्रवार (20 जनवरी) की शाम को करीब 6 बजे घर से शौच के लिए गांव के सिवान में गई थी| उसका शव भदेश्वर नाथ मंदिर के पास सिवान में मिला। कपडे़ अस्त व्यस्त थे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंची। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की हत्या का आरोप उसके जेठ पर लगा है| पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



जानकारी के मुताबिक,भदेश्वर नाथ गांव निवासी सरिता गिरी पत्नी शैलेश गिरी (40) शुक्रवार की शाम  घर से शौच के लिए गांव के बहार गई थी। काफी देर होने के बाद घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।  काफी देर तक आसपास खोजने के बाद काफी देर तक आसपास खोजने के बाद रात करीब 8:30 बजे मंदिर के पास झाड़ियों में उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसकी शाल, चप्पल और मोबाइल भी अलग अलग स्थानों पर मिले। उसके सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार की गई थी।



परिजनों ने घटना की सूचना PRV 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद, कोतवाल शशांक शेखर राय डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।  एसपी आशीष श्रीवास्तव और एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। परिजनों के मुताबिक, मृत महिला का पति मुंबई में रहता है। तीन बेटों में दो बाहर रहते हैं जबकि वह छोटे बेटे के साथ गांव पर ही रहती थी। 



एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि, शुक्रवार की रात 08:43 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि गांव के बाहर खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पीआरवी ने इसकी सूचना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी। जिस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया गया | इसके बाद मैंने और पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया| प्रथम दृष्टया लग रहा है कि किसी भारी चीज से प्रहार करके महिला की हत्या की गई है।  इस प्रकरण में टीम लगा दी गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।



महिला की हत्या के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,20 जनवरी की रात में भदेश्वर नाथ गांव में एक महिला की लाश मिली है जिसकी पहचान सरिता गिरी पत्नी शैलेश गिरी के रूप हुई है| मृतक महिला के भाई धीरज गोस्वामी ने थाने पर एक तहरीर दी ,जिसमें उसने बताया उनकी बहन सरिता शाम को करीब 5:30 बजे शौच के लिए खेत में गई थी | 8:30 बजे के बाद उनके भांजे (मृतका के बेटे) ने उनकी बहन की लाश खेत में पाई है|


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,'धीरज गोस्वामी को शक है कि,उनकी बहन की हत्या की उनके (सरिता के) सगे जेठ कृष्ण चंद्र गिरी, चचेरे जेठ अनिरुद्ध गिरी और एक अन्य (ड्राइवर) ने आपसी रंजिश की वजह से कर दी है| इस तहरीर के आधार पर धारा 302, 201 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की 3 टीमें गांव में तैनात है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।