DM बस्ती सौम्या अग्रवाल सख्त एक्शन में। 16 अधिकारियों का DM सौम्या ने रोका वेतन। डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों को बार-बार निर्देशों के बावजूद निस्तारित न करने पर वेतन रोका। 16 अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका।
भविष्य में आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित कराने का DM ने दिया निर्देश।वर्तमान में डिफाल्टर श्रेणी में लंबित शिकायतों को तत्काल निस्तारित करते हुए अवगत कराने का भी दिया निर्देश।
अधिशासी अभियन्ता विद्युत प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं हर्रैया के पास लम्बित थे 17 मामले।अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4 के पास 15, अधिशासी अभियन्ता यू0पी0 सिडको के पास 7 मामले थे पेन्डिंग।
EO नगर पालिका परिषद के पास 15, जिला विद्यालय निरीक्षक के पास 8 मामले थे पेन्डिंग।जिला पंचायत राज अधिकारी के पास 7, जिला प्रोबेशन अधिकारी के पास 6, BDO रामनगर के पास 9, BDO सल्टौआ गोपालपुर के पास 12, BDO परसरामपुर के पास 11 मामले थे लम्बित।
BDO कप्तानगंज के पास 6, एम0ओ0आई0सी0 हर्रैया के पास 7, बाल विकास परियोजना अधिकारी गौर के पास 5 मामले थे लम्बित।