बस्ती: पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा चोरी एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कलवारी/ हर्रैया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुबौलिया श्री जितेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम,प्रभारी एसओजी श्री चन्द्रकान्त पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान भिउरा नहर पुलिया से दीपनारायण यादव उर्फ दीपू यादव पुत्र मनीराम यादव निवासी रखिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 35 वर्ष 2.रामकृपाल यादव उर्फ लराहे पुत्र मनीराम यादव निवासी रखिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष 3.रियाज अली पुत्र बुनियाद अली निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष को 2 अदद मोटर साइकिल व एक अदद तमंचा तथा एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की दो मोटर साइकिल व बर्तन सिलेन्डर व सोलर पैनल आदि सामान बरामद किया गया। बरामद सामान के सम्बन्ध मे पूछने पर पकड़े गये तीनो अभियुक्तों ने बताया की यह सब सामान हमलोगों द्वारा प्राईमरी स्कूल मझियार से चोरी किया गया था। जिसमे गेहू चावल भी था लेकिन हमलोग बेचकर खर्च कर दिये। उक्त स्कूल की चोरी के सम्बन्ध मे थाना दुबौलिया पर धारा 331(4) ,305 BNS पजीकृत है उसी मुकदमे से सम्बंधित चोरी गया माल है ।
गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर थाना दुबौलिया पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
पुलिस ने अभियुक्त दीपनारायण यादव उर्फ दीपू यादव पुत्र मनीराम यादव निवासी रखिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती, रामकृपाल यादव उर्फ लराहे पुत्र मनीराम यादव निवासी रखिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती, रियाज अली पुत्र बुनियाद अली निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया , पुलिस अभियुक्तों के पास से, मोटर साइकिल UP45Y2960 साइन, मोटर साइकिल संख्या UP51R997, मोटर साइकिल संख्या UP51AD8794 (चोरी की), मोटर साइकिल संख्या UP51Q8805 (चोरी की), एक अदद कुकर हाकिंस कम्पनी का 08 लीटर, बीस अदद गोल खाने दार स्टील की थाल, तीन अदद भगौना एल्युमियम, एक अदद गैस सिलेन्डर इण्डेन, एक अदद स्टील बाल्टी, एक अदद लोहे की कढ़ाई, . सोलह अदद छोटे बड़े स्टील गिलास, बारह अदद स्टील का चम्मच, एक अदद स्टील कल्छुल एक अदद स्टील का पल्टा, एक अदद स्टील का झविया, एक अदद लोहे का तबा, एक अदद स्टील का गिलास स्टैण्ड, एक अदद चिमटा, एक अदद घरेलू चाकू, पांच अदद सोलर पैनल (LIVE GUARD कम्पनी का 1000 वाट सीरियल नं01335LGGS2C06723, एक अदद, RITIKA कम्पनी का 60 वाट का एक अदद, IEC कम्पनी का 60 वाट का एक अदद, तथा दो अदद छोटा सोलर पैनल बरामद किया
अभियुक्त दीपनारायण यादव के ऊपर पहले से 19 मुकदमे, अभियुक्त रामकृपाल यादव उर्फ लराहे के ऊपर 2 मुकदमे दर्ज है,
अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह थाना दुबौलिया, SOG प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय, शशिकान्त प्रभारी सर्विलांस SSI सुरेन्द्र प्रताप सिंह, SI सुरेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल सलमान खान, राजीव रंजन, शिवम सिंह, अरुण यादव, हरेन्द्र यादव, SOG टीम के रमेश यादव, इरसाद खान, धर्मेन्द्र कुमार, अभय उपाध्याय , शिवम यादव, चन्दन कुमार, सर्विलांस के सत्येन्द्र सिंह, देवेश यादव, सन्तोष यादव शामिल रहे।