पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती अभिनंदन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाएं जा रहे अभियान के तहत दिनांक 07/03/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सतेंद्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 लालबहादुर सिंह,हे0का0 राजाराम गुप्ता ,हे0का0 राकेश चौहान ,काo रविशंकर गौड़ हे0का0 साहब प्रसाद व का दिनेश सिंह म0आ0 पूजा सिंह द्वारा पंचायत भवन बानगढ़ (डम्मरजोत) व प्राथमिक विद्यालय पिपराजप्ति*में उपस्थित पुरुष/ महिलाओं एवं बालिकाओं को अगामी त्योहार होली /मिशन सक्ति के बारे में जानकारी दी गई ,औसापुर, लक्ष्मणपुर, भीटिया तिरहा जनपद बस्ती में एंटी रोमियो चेकिंग की गई। महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित पुरुष/ महिलाओ व बालिकाओं से बातचीत कर अगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई साथ ही साथ सशक्तिकरण संबंधित बातों को बताते हुए मिशन शाक्ति फेज 5 कार्यक्रम के अन्तर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे-
1090- वीमेन पावर लाइन, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098- चाइल्ड हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108- एम्बुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 थाने का सी0यू0जी0 9454403124 दिया गया।