बस्ती: नर्स की संदिग्ध मौत पर सियासी सरगर्मी, सांसद-विधायकों ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, दी आर्थिक सहायता
बस्ती। संस हॉस्पिटल टैमीचौराहा में नर्स ममता चौधरी की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़िता के परिजनों से मिलने मंगलवार को सांसद राम प्रसाद चौधरी, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी और विधायक…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें6 बार पढ़ा गया
बस्ती: नर्स की संदिग्ध मौत पर सियासी सरगर्मी, सांसद-विधायकों ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, दी आर्थिक सहायता — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती। संस हॉस्पिटल टैमीचौराहा में नर्स ममता चौधरी की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़िता के परिजनों से मिलने मंगलवार को सांसद राम प्रसाद चौधरी, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी और विधायक सदर महेन्द्र नाथ यादव पहुरा गांव पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों ने मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस दौरान परिजनों ने ममता की मौत को लेकर अपनी आपबीती सुनाई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि ममता चौधरी की मौत संस हॉस्पिटल टैमीचौराहा में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश का माहौल है। अब यह मामला राजनीतिक स्तर तक पहुंच चुका है और सभी की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।