मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने "इवाना बाय जिंदल" का किया उद्घाटन

नागपुर/मुंबई : विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के बाद, नागपुर शहर अब रत्न और आभूषण क्षेत्र भी अपनी पहचान बना रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। प्रीमियम लैब-ग्रोन्ग डायमंड्स और प…

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने "इवाना बाय जिंदल" का किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने "इवाना बाय जिंदल" का किया उद्घाटन | फ़ोटो: TVL News

नागपुर/मुंबई : विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के बाद, नागपुर शहर अब रत्न और आभूषण क्षेत्र भी अपनी पहचान बना रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। प्रीमियम लैब-ग्रोन्ग डायमंड्स और पोल्की ज्वेलरी के क्षेत्र में प्रसिद्ध इवाना बाय जिंदल ने भारत के तेजी से बढ़ते बाज़ार में अपने विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नागपुर में अपना तीसरा फ्लैगशिप स्टोर खोल दिया है। इस भव्य स्टोर का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया, जिसमें जिंदल परिवार और उद्योग जगत के प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।


इवाना बाय जिंदल के सह-संस्थापक सुशील जिंदल ने कहा, "नागपुर तेजी से उभरता हुआ आभूषण बाजार है, और हम यहां लक्ज़री को एक नए आयाम में लाने की अपार संभावनाएं देख रहे हैं। हमारा उद्देश्य उच्च गुणवत्ता और टिकाऊ आभूषणों को अधिक सुलभ बनाना है, जिससे ग्राहक लक्ज़री और ज़िम्मेदारी के बीच चुनाव न करें, बल्कि दोनों का संतुलन पाएँ।"


सह-संस्थापक आयुषी जिंदल ने कहा, "आभूषण बेहद व्यक्तिगत होते हैं, और हम हमेशा इस बात पर ध्यान देते हैं कि हर डिजाइन गुणवत्ता और अर्थ को प्रतिबिंबित करे। नागपुर में हमारा स्टोर ग्राहकों को एक ऐसी अनुभूति देगा, जहां वे सदाबहार डिजाइनों को खोज सकें, उनकी शिल्पकला को समझ सकें, और यहां तक कि अपने खुद के अनुसार आभूषणों को तैयार करवा सकें।"


सूरत और नोएडा में अपने पहले से स्थापित स्टोर्स के साथ, इवाना बाय जिंदल भारत में अपनी मौजूदगी को लगातार बढ़ा रहा है। नागपुर स्टोर कंपनी की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसमें लैब-ग्रोन्ग डायमंड्स के प्रति जागरूकता और मांग को देखते हुए नए बाज़ारों तक पहुंचने का लक्ष्य है।

1500 वर्ग फुट में फैले इस स्टोर में ग्राहकों को लैब-ग्रोन्ग डायमंड्स और पोल्की ज्वेलरी की बेहतरीन और प्रमाणित रेंज मिलेगी, जो परंपरा और आधुनिकता के मेल को दर्शाती है। ₹15,000 से ₹15,00,000 तक के दामों में उपलब्ध ये आभूषण रोज़मर्रा की खूबसूरती से लेकर भव्य ब्राइडल सेट्स तक की जरूरतों को पूरा करते हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।