Time:
Login Register

Basti: नवागत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने संभाला बस्ती का कार्यभार

By tvlnews February 6, 2026
Basti: नवागत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने संभाला बस्ती का कार्यभार

बस्ती: जनपद बस्ती के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री यशवीर सिंह (आईपीएस, बैच–2013) ने गुरुवार को विधिवत रूप से पुलिस अधीक्षक बस्ती का कार्यभार ग्रहण कर लिया।


पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। नवागत पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण और आमजन को त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।


उनके कार्यभार ग्रहण करने से जनपद की पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और सख्ती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Powered by Froala Editor

You May Also Like