बस्ती जिला के लालगंज थाना अंतर्ग??? डेफरी गांव में अनुपाखोर निवासी दुर्गेश चौधरी पुत्र राम सकल अपने मित्र के बारात में शामिल होने ग्राम डेफरी पोस्ट रौतापार थाना लालगंज गए थे ...
जहां से रात लगभग 1 बजे वापस घर के लिए जैसे ही दुर्गेश और उनके साथी गाड़ी में बैठ कर डेफरी गांव से निकले की तभी उन सभी को गाड़ी से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया ...
तब दुर्गेश और उनके साथी गाड़ी से बाहर निकले तो देखे कि गाड़ी में आग लग गई है ...
जिसके बाद दुर्गेश और अन्य लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तबतक आग भयानक रूप ले ली और गाड़ी धू –धू कर जलने लगी...
जिसके बाद इस घटना की सूचना दुर्गेश और उनके साथियों द्वारा डायन 112 और fire ? ब्रिगेड को दी गई...
मौके पर पहुंची पुलिस और fire ? ब्रिगेड की टीम ने जब तक आग पर काबू पाते तबतक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी...
गाड़ी TATA PUNCH जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP51BH3431 थी जो अभी लगभग 2 साल पुरानी ही थी और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।