मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नोएडा में 2 साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या: पड़ोसी ही निकला हत्यारा, गाजियाबाद से गिरफ्तार

गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत देवला गांव में 2 साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है| दो वर्ष के मासूम की हत्या का पुलि…

नोएडा में 2 साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या: पड़ोसी ही निकला हत्यारा, गाजियाबाद से गिरफ्तार
नोएडा में 2 साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या: पड़ोसी ही निकला हत्यारा, गाजियाबाद से गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत देवला गांव में 2 साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है| दो वर्ष के मासूम की हत्या का पुलिस ने मंगलवार , 11 अप्रैल 2023 को खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।  


पुलिस के मुताबिक, आरोपी का मकसद बच्ची के पिता से दो लाख रुपए वसूलना था| बाद में उसने डर की वजह से खुद को फंसता देख बच्ची की हत्या की थी।



आरोपी की पहचान राघवेंद्र के रूप में हुई है, जो उसी घर में (जिस घर बच्ची अपने माता- पिता के साथ रहती थी) किराए पर रहता था| बच्ची का शव 9 अप्रैल को राघवेंद्र के कमरे से बैग में मिला था। पुलिस ने आरोपी राघवेंद्र को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।


 सेंट्रल नोएडा के ADCP राजीव दीक्षित ने बताया,'' 7 तारीख को सुरजपुर क्षेत्र में शिवकुमार ने देर रात सूचना दी की उनकी 2 वर्षीय बेटी सुबह से गायब है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच में 3 टीमें लगाई। इसी दौरान 9 तारीख को उसी घर में रहने वाले दूसरे किराएदार राघवेंद्र के कमरे से दुर्गंध आने लगी|



पुलिस ने तलाशी ली तो एक बैग में बच्ची का शव मिला। गला दबाकर हत्या की गई। हमने आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वसूली के लिए बच्ची का अपहरण किया। उसने ये भी बताया कि डर के कारण उसने बच्ची की हत्या कर दी|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।