मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

होली से पहले शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव पर चढ़ा होली का रंग, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ होली सांग 'मिक्स होली'

भोजपुरी फ़िल्म जगत में सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने अपने टैलेंड के दम पर खूब डंका बजा रही हैं। श्रोताओं के दिलों दिमाग में सिंगर शिल्पी राज की आवाज का असर जादू की तरह होता है और ल…

होली से पहले शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव पर चढ़ा होली का रंग, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ होली सांग 'मिक्स होली'
होली से पहले शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव पर चढ़ा होली का रंग, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ होली सांग 'मिक्स होली' | फ़ोटो: TVL News


भोजपुरी फ़िल्म जगत में सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने अपने टैलेंड के दम पर खूब डंका बजा रही हैं। श्रोताओं के दिलों दिमाग में सिंगर शिल्पी राज की आवाज का असर जादू की तरह होता है और लोग उनकी आवाज पर मोहित हो जाते हैं। तो वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की मन मोहिनी अदा लोगों को दीवाना बना देती है। ऐसे में शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी में होली के हुड़दंग से भरपूर होली गीत 'मिक्स होली' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लेकर आई है, जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह गाना मस्ती और होली के हुड़दंग से भरपूर है। इसका फिल्मांकन होली से पहले ही लोगों को होली के रंग में रंग रहा है। इस गीत के वीडियो की पिक्चराइजेशन बहुत ही कमाल की लग रही है, जो हर किसी को होली के रंग से सराबोर कर रहा है। यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।


इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह मिक्स होली गीत बहुत ही शानदार बनाया गया है, जिसकी शूटिंग करके हम लोगों ने खूब मजे किए थे। सिंगर शिल्पी राज की आवाज पर परफॉर्मेंस करने में काफी आनंद आया था। यह गाना हर किसी को बहुत पसंद आ रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस व फैंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। साथ ही रत्नाकर कुमार सर को भी तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत 'मिक्स होली' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को गीतकार विजय चौहान ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।