मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

शिवानी सिंह का लोकगीत 'साड़ी काला काला' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ और एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा के अदायगी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत 'साड़ी काला काला' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। इस गाने के ऑडिय…

शिवानी सिंह का लोकगीत 'साड़ी काला काला' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
शिवानी सिंह का लोकगीत 'साड़ी काला काला' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ और एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा के अदायगी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत 'साड़ी काला काला' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। इस गाने के ऑडियो में शिवानी सिंह भोजपुरी श्रोताओं का खूब मनोरंजन कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं। इस वीडियो सांग को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस सांग के वीडियो में प्रिया सिन्हा चमचमाती ब्लैक साड़ी पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और लोगों को दीवाना मस्ताना बनाकर दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं। वो ना जाने कितनों का दिल घायल करके कयामत ढा रही हैं।


इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि प्रिया सिन्हा सज संवरकर काली साड़ी पहने, आंचल लहराते हुए जिधर से भी गुजर रही है, उसे देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। इस पर वह अपने मस्ती अंदाज में कहती है कि...

'हमरा श्रृंगार के बा चारों ओर हाला, केहू कहे नरम केहू कहे गरम मसाला, पगलाइले बा साला हमर साड़ी काला काला, 


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'साड़ी काला काला' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने अपनी अदाओं से खूब गरदा उड़ाया है। इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।


इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि 'ये गाना बहुत ही कर्णप्रिय है, इसे मैंने पूरे मन से गाया है। जब गाने के बोल अच्छे होते हैं तो लोगों को गाना दिल से बहुत अच्छा लगता है। इसलिए इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को मैं दिल से थैंक यू कहती हूं। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।

वहीं प्रिया सिन्हा ने कहा कि 'यह गाना बहुत ही प्यारा है, इस सांग को बार सुनने और देखने पर मन नहीं भरता है। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इस सांग को आडियंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूँ।'

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।