मुख्य सामग्री पर जाएँ
6 सितंबर 2026

अभिनेत्री शिवानी सिंह और सिंगर कशिश सिन्हा का भोजपुरी लोकगीत 'तकलीफ लागता' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

भोजपुरी संगीत जगत की बेस्ट म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स आए दिन नए और धमाकेदार गाने रिलीज करती रहती है, जो सीधे दर्शकों के दिलों को छू जाता है। और तो और वे गाने सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक तह…

अभिनेत्री शिवानी सिंह और सिंगर कशिश सिन्हा का भोजपुरी लोकगीत 'तकलीफ लागता' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज
अभिनेत्री शिवानी सिंह और सिंगर कशिश सिन्हा का भोजपुरी लोकगीत 'तकलीफ लागता' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी संगीत जगत की बेस्ट म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स आए दिन नए और धमाकेदार गाने रिलीज करती रहती है, जो सीधे दर्शकों के दिलों को छू जाता है। और तो और वे गाने सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक तहलका मचा देते हैं। ऐसे में एक और धमाकेदार दिल को छू लेने वाला सैड मूड का भोजपुरी लोकगीत 'तकलीफ लागता' रिलीज हो चुका है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल देख सकते हैं। इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई हसीन अदाकारा शिवानी सिंह, खूबसूरत पूजा कुमारी और हैंडसम एक्टर सतीश राज की तिकड़ी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से चार चांद लगा दिए हैं। वहीं सुरीली आवाज की मल्लिका सिंगर कशिश सिन्हा ने इस गीत को अपनी जादुई आवाज से गाकर मन मोह लिया है। इस चौकड़ी का यह तालमेल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने के बोल, संगीत और इसकी मेकिंग इतनी दमदार है कि यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है। 


 लिंकः https://youtu.be/nzkfn_QgNLQ?si=182EVPg4mK7uqdNw


 वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'तकलीफ लागता' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर कशिश सिन्हा ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस शिवानी सिंह और पूजा कुमारी ने गरदा उड़ा दिया है, उनके साथ एक्टर सतीश राज ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार राहुल कुमार चौधरी ने लिखा है, जबकि संगीतकार और कंपोज़र अंकुल पुरोहित ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर नीतीश राज, डीओपी राहुल चौरसिया, सिद्धार्थ राज, एडिटर सिद्धार्थ राज हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। मेकअप मैन चंदन कुमार, असिस्टेंट रौनक राणा, लाइटमैन राजन कुमार हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि 'भोजपुरी संगीत में जब भी कुछ नया और लीक से हटकर करने का प्रयास किया जाता है, तो दर्शक उसे दिल से स्वीकार करते हैं। 'तकलीफ लागता' सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि यह प्यार में मिलने वाले उस दर्द का एक खूबसूरत विजुअल और म्यूजिकल सफर है, जिससे कभी न कभी हर कोई गुजरता है। हमारी कंपनी हमेशा से ऐसे कंटेंट को बढ़ावा देती आई है, जिसे पूरा परिवार एक साथ देख-सुन सके।' 


एक्ट्रेस शिवानी सिंह ने कहा कि 'इस गाने को मिल रहे रिस्पॉन्स से बेहद उत्साहित और खुश हूँ। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स और रत्नाकर कुमार सर के साथ काम करना हमेशा से ही एक बेहतरीन अनुभव रहता है, क्योंकि वे कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका देते हैं। यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं अपने सभी फैंस से अपील करती हूँ कि वे इस गाने को अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दें।'


सिंगर कशिश सिन्हा ने कहा कि 'मैं रत्नाकर कुमार सर की आभारी हूँ, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। दर्शकों से मिल रही तारीफें मेरे हौसले को और बढ़ा रही हैं। मुझे खुशी है कि मैं इस बेहतरीन गाने का हिस्सा बन सकी। इस गीत को गाते समय मैंने इसके हर एक शब्द के दर्द को महसूस करने की कोशिश की है, ताकि जब दर्शक इसे सुनें, तो वे सीधे तौर पर इससे जुड़ सकें।'

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जून 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 6 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।