मुख्य सामग्री पर जाएँ
11 सितंबर 2026

माही श्रीवास्तव का वायरल गाना 'नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई' ने एक मिलियन व्यूज किया पार

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज़ हुआ गर्मी में ठंडी का एहसास दिलाने वाला गाना 'नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई' यूट्यूब पर एक मिलियन व्यूज पार कर गया है। बता दें कि भोजपुरी फ़िल…

माही श्रीवास्तव का वायरल गाना 'नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई' ने एक मिलियन व्यूज किया पार
माही श्रीवास्तव का वायरल गाना 'नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई' ने एक मिलियन व्यूज किया पार | फ़ोटो: TVL News

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज़ हुआ गर्मी में ठंडी का एहसास दिलाने वाला गाना 'नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई' यूट्यूब पर एक मिलियन व्यूज पार कर गया है। बता दें कि भोजपुरी फ़िल्म जगत में मनमोहक अदायगी और नृत्य बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल कर चुकी करोड़ों दिलों की धड़कन माही श्रीवास्तव गर्मी में ठंडी का एहसास दिलाने आ गई हैं। उन्होंने नवरत्न तेल का बखान करते हुए अपने फैंस एवं लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं, जिसमें उनका साथ दिया है सिंगर अली और स्निग्धा सरकार ने। साथ ही माही श्रीवास्तव के ताल में ताल मिला रहे हैं अभिनेता रघु सिंह राजपूत। दिमाग तरोताज़ा करने वाला यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरीनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को सिंगर अली और स्निग्धा सरकार ने मधुर आवाज गाकर सबका मन मोह लिया है। वहीं इस सांग के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की कातिल अदाओं ने दिल जीत रही हैं और बेहतरीन डांस मूव्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। उनके साथ एक्टर रघु सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं, जिनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और देखते ही देखते मिलियन क्लब में शामिल हो गया है।



वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत तथा विंध्यवासिनी मीडिया बैनर के तले बनाया गया गाना 'नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई' के निर्माता डी.एस. तिवारी हैं। निर्देशक, लेखक, कॉन्सेप्ट किरण तिवारी हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, सहायक कोरियोग्राफर कल्पना, क्रिएटिव डायरेक्टर शत्रुघ्न गोस्वामी, सहायक निर्देशक चिराग हैं। गीतकार संतोष उत्पति, संगीतकार रघुसिया 879, डीओपी सावन कुमार प्रजापति, एडिटर संजय आर. दास, कला निर्देशक सफी खान, स्थिर फोटोग्राफर अशोक मेहता हैं। पोशाक डिजाइनबरखा कुमारी और आयुषी कुमार, प्रोडक्शन महेश उपाध्याय ने किया है। 


प्रोडक्शन सहायक आकाश पांडेय और रमेश चौरसिया 

डीआई गजानन वधवे,पोस्ट प्रोडक्शन दास स्टूडियो, रिकॉर्डिंग एवं मिक्स मास्टर दुर्गा सिंह ने किया है । इस गाने का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है। 

इस गीत को लेकर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'नवरत्न तेल जे भी लगाई, दिमाग तरोताज़ा हो जाई, यानि कि जो भी इस तेल का उपयोग करेगा, उसका दिमाग पूरी तरह फ्रेश हो जाएगा। मनोरंजन के साथ ही साथ इस सांग में गर्मी और तनाव से निपटने के लिए नवरत्न तेल के फायदे बताए गए हैं। इस गाने को एक मिलियन व्यूज का प्यार देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।'

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अप्रैल 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।