बेंगलुरु: कर्नाटक के बैंगलोर में शुक्रवार देर रात कंटेनर ट्रक और कार की टक्कर में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई| जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं| घटना नाइस रोड पर पूर्वांकरा अपार्टमेंट के करीब घटी, जिसमें तेज रफ्तार और धुंध की वजह से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई| मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं, सभी लोग एसयूवी कार में सवार थे|
बताया जा रहा,'' एसयूवी कार की तफ्तार काफी तेज थी। उसने सड़क पर आगे चल रहे कंटेनर ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। इसी दौरान कार को पीछे से एक बस ने टक्कर मार दी। इस भयंकर हादसे के दौरान 3-4 और कंटेनर वाहन भी एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार में पीछे से टक्कर मारने के चलते एक बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार लोगों के चोटिल होने की खबर मिली है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कार के अंदर से हताहतों को निकालने में काफी मशक्त करनी पड़ी। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बैंगलोर पश्चिम के डीसीपी (ट्रैफिक) कुलदीप जैन ने बताया,''बैंगलोर में नाइस रोड पर पूर्वांकरा अपार्टमेंट के पास वाहनों की आपसी टक्कर में 4 लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं| जैन ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे का कारण धुंध और तेज रफ्तार बताया जा रहा है| लोगों ने बताया कि रात में अचानक फिल्मी स्टाइल में कई गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं थी, जिसके चलते सड़क पर ट्रैफिक बाधित हो गया| कार में पीछे से टक्कर मारने के कारम एक बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार लोगों को भी चोट आई है| पुलिस ने क्रेन की मदद से हादसे का शिकार हुई गाड़ियों को सड़क से हटाया, जिससे काफी देर के बाद यातायात बहाल हो पाया|