बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस में शामिल होने वालों के लिए 'ऑपरेशन हस्त' मुहिम चलाने पर जोरशोर से चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि इसके तहत कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले सभी भाजपा और जद (एस) नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राज्य में दिवालिया हो गई है। सरकार गठन के करीब 100 दिन बाद भी वे विपक्ष का नेता नियुक्त नहीं कर पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि,''हमें राज्य में सत्ता में आए 3 महीने हो गए हैं और भाजपा नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाई है। राज्य में भाजपा दिवालिया हो गई है। जो भी कांग्रेस पार्टी में आएगा हम उसका स्वागत करते हैं
कर्नाटक सरकार 30 अगस्त को गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत करेगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 'गृह लक्ष्मी गारंटी योजना' के मेगा लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होंगे। सरकार की योजना के तहत बीपीएल परिवारों की महिला प्रमुखों को 2,000 रुपये मासिक दिया जाएगा।