मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

Contractor Santosh Patil Death Case: कल इस्तीफा देंगे कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा, ठेकेदार की 'कथित आत्महत्या' मामले में आया है नाम

बेंगलुरू: ठेकेदार संतोष पाटिल की कथित आत्महत्या मामले में कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा का नाम सामने आने के बाद उनका कहना है कि वह कल मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उन्होंने कहा, ''कल मैं…

Contractor Santosh Patil Death Case: कल इस्तीफा देंगे कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा, ठेकेदार की 'कथित आत्महत्या' मामले में आया है नाम
Contractor Santosh Patil Death Case: कल इस्तीफा देंगे कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा, ठेकेदार की 'कथित आत्महत्या' मामले में आया है नाम | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरू:  ठेकेदार संतोष पाटिल की कथित आत्महत्या मामले में कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा का नाम सामने आने के बाद उनका कहना है कि वह कल मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उन्होंने कहा, ''कल मैं इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप रहा हूं, सहयोग के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।''



बता दें कि ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले में कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है| कर्नाटक कांग्रेस ने आज भी मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया| कांग्रेस नेता डी.के.शिवकुमार और सिद्धारमैया समेत पार्टी के अन्य नेता ने विधान सौधा के सामने ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले में मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया|



ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आज यानी गुरुवार को कहा था,''कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार की गंगोत्री है। कांग्रेस को अगर प्रदर्शन करना है तो वह करें। पोस्टमॉर्टम कल हुआ था। प्रारंभिक जांच (रिपोर्ट) का इंतज़ार है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी|



जानिए क्या है मामला

बता दें कि केएस ईश्वरप्पा पर एक ठेके के लिए 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाला ठेकेदार मंगलवार सुबह उडुपी के एक लॉज में मृत मिला था| ठेकेदार ने अपने सुसाइड नोट में केएस ईश्वरप्पा को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है| 



पाटिल ने पूर्व में ईश्वरप्पा पर अपने द्वारा किए गए कार्यों पर कमीशन की मांग करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मंत्री ईश्वरप्पा ने न केवल उनके आरोपों को खारिज किया था बल्कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया।



 ईश्वरप्पा के खिलाफ FIR दर्ज

कल यानी बुधवार को ईश्वरप्पा के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का उडुपी थाने में मामला दर्ज हुआ था|  पीड़ित के परिवार ने मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी| इस घटना में ईश्वरप्पा के दो सहयोगियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई है|



पुलिस के अनुसार, बेलगावी जिले के संतोष के पाटिल का शव निजी लॉज के एक कमरे में मिला था| उन्होंने बताया कि उसके दोस्त बगल के कमरे में ठहरे हुए थे|



जब तक गिरफ्तारी नहीं तब तक शव नहीं लेंगे: मृतक के भाई

मृतक ठेकेदार संतोष पाटिल के भाई प्रशांत पाटिल ने कहा था कि कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा और उनके सहयोगी बसवराज और रमेश को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अपने भाई के लिए इंसाफ चाहते हैं। जिन लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज हैं, जब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक हम अपने भाई का शव नहीं लेंगे। 


https://www.thevirallines.net/bengaluru-news-karnataka-contractor-santosh-patil-dies-congress-demands-ks-eshwarappas-resignation-demands-arrest-under-302



राज्यपाल से मिले कांग्रेस के नेता

कल यानी बुधवार को कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत को पत्र लिखकर ठेकेदार संतोष पाटिल की मृत्यु पर राज्य मंत्री केएस ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने की मांग की थी।



'पूरा राज्य जानता है कि ईश्वरप्पा एक भ्रष्ट व्यक्ति: सिद्धारमैया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि,''सीएम के रूप में बोम्मई अपने मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ कोई कार्रवाई करने में विफल रहे हैं जिन्हें कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए... पाटिल की मौत (कथित आत्महत्या) के लिए ईश्वरप्पा जिम्मेदार हैं..उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए.|  सिद्धारमैया ने कहा कि,'''पूरा राज्य जानता है कि ईश्वरप्पा एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।