बेंगलुरु: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात की और उनकी पोती के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या ने शुक्रवार को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थीं|वह 30 साल की थीं| फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बेंगलुरु पुलिस जांच कर रही है|
सौंदर्या की दो साल पहले ही शादी हुई थी| सौंदर्या का शव शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के एक निजी अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटका मिला था| सौंदर्या, बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में एक डॉक्टर थीं। वह माउंट कार्मेल कॉलेज के पास एक महंगे अपार्टमेंट में अपने पति और छह महीने के बच्चे के साथ रह रही थी। उनके पति भी पेशे से डॉक्टर हैं।
पुलिस ने कहा था कि डॉ सौंदर्या वी वाई ने शुक्रवार सुबह अपने वसंत नगर फ्लैट में पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली| पुलिस के मुताबिक, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डॉ सौंदर्या ने किस वजह से ये कदम उठाया| सौंदर्या ने डॉ नीरज एस संग 2018 में शादी की थी| दोनों ही लोग एक ही अस्पताल में काम करते थे|