मैसुरु: कर्नाटक के मैसुरू में एमबीए की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप केस के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैसूर गैंगरेप मामले (Mysuru gangrape) में शनिवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है| यह सभी आरोपी मजदूर बताए जा रहे हैं| इस मामले को लेकर कर्नाटक में काफी जनाक्रोश था और पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने के लिए काफी दबाव था|
शनिवार को कर्नाटक पुलिस ने बताया मैसुरु गैंगरेप मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं छठा आरोपी फिलहाल फरार है| पुलिस उसकी तलाश में जुटी है| गिरफ्तार आरोपियों में से एक 17 साल का किशोर लग रहा है| पुलिस ने कहा कि हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं|
कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद ने ''घटना के सिलसिले में 5 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है| रिपोर्ट्स के मुताबिक वे तमिलनाडु के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक आरोपी किशोर है (पुष्टि के अधीन), यह आगे की जांच से पता चलेगा। एक आरोपी फरार| पुलिस उसकी तलाश में जुटी है|
मैसूर गैंगरेप पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने शनिवार को कहा कि,''5 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है|
बताते चलें कि,'' युवती मैसुरु विश्वविद्यालय में एमबीए की छात्रा है|22 वर्षीय युवती महाराष्ट्र की रहने वाली है और मंगलवार देर रात अपने दोस्त के साथ चामुंडी हिल्स गई थी, जहां पर उन पर हमला हुआ था| साथ ही कथित तौर पर युवती के साथ गैंगरेप किया गया| आरोपी पहले तो कपल को लूटना चाहता था, लेकिन बाद में पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
जनता में आक्रोश का सबब बन चुके इस केस में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। बस टिकट से मिले सुराग पर काम कर रही एक अन्य विशेष टीम पांच आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही। चार आरोपियों को तमिलनाडु के सत्यमंगला में गिरफ्तार किया गया, जबकि पांचवें को कर्नाटक के चामराजनगर में पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी कुली निकले। वे अक्सर मैसूर की सब्जी मंडी में केला बेचने आते थे। आरोपी केले बेचने के बाद ललिताद्रिपुरा के सुनसान इलाके में शराब पीते थे, जहां मंगलवार को यह घटना हुई।
मैसूर गैंग रेप पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा,'' मैसूर की घटना को हमारी पुलिस ने गंभीरता से लिया। पांच टीमें गठित कर जांच की जा रही है। मैंने उन्हें बहुत जल्द दोषियों को पकड़ने का आदेश दिया था। हमारी पुलिस पहले भी कई मामलों का पर्दाफाश कर चुकी है|
गौरतलब है कि,'' कर्नाटक में मैसूर के चामुंडी हिल्स इलाके के पास बदमाशों ने कॉलेज का एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता मंगलवार की रात अपने मेल फ्रेंड के साथ चामुंडी हिल्स गई थी जहां कुछ युवकों ने उनपर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पीड़िता के साथ गए युवक पर पत्थर से हमला किया और लड़की के साथ सामूहिक बालात्कार किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया था और घटना की जांच की जा रही थी।