मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

हर पहलू से जांच की जा रही: ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री

बेंगलुरू: कर्नाटक में ठेकेदार की मौत के मामले में मंत्री और भाजपा नेता ईश्वरप्पा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईश्वरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। यह प्राथमिकी ठेकेदार संतोष के भाई प्र…

हर पहलू से जांच की जा रही: ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री
हर पहलू से जांच की जा रही: ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरू: कर्नाटक में ठेकेदार की मौत के मामले में मंत्री और भाजपा नेता ईश्वरप्पा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईश्वरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। यह प्राथमिकी ठेकेदार संतोष के भाई प्रशांत की शिकायत पर दर्ज की गई है। कांग्रेस ने इस मामले में सीएम बासवराज से उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 




ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने कहा,''जांच शुरू हो गई है। हर पहलू से जांच की जा रही है|



राज्यपाल से मिले कांग्रेस के नेता

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत को पत्र लिखकर ठेकेदार संतोष पाटिल की मृत्यु पर राज्य मंत्री केएस ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने की मांग की है।



कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि  राज्यपाल से हमने केएस ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने, उन्हें गिरफ्तार करने की अपील की। दूसरा, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज़ किया जाना चाहिए, क्योंकि वे ठेकेदार संतोष पाटिल (जिनकी बाद में आत्महत्या से मृत्यु हुई) सहित अपने ही लोगों से 40% कमीशन मांगते थे। राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया हैं कि वे इस मामले पर संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।



जानिए क्या है मामला

ठेकेदार संतोष पाटिल बेलगावी के रहने वाले थे। वे उडुपी के एक होटल में मंगलवार को मृत पाए गए। उन्होंने पूर्व में ईश्वरप्पा पर अपने द्वारा किए गए कार्यों पर कमीशन की मांग करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मंत्री ईश्वरप्पा ने न केवल उनके आरोपों को खारिज किया था बल्कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया। वहीं, इस दौरान एक बात और सामने आई है कि अपने कथित व्हाट्सएप संदेश में, पाटिल ने मंत्री को उनकी मृत्यु के लिए जिम्मेदार ठहराया।



मैं ईश्वरप्पा से बात करूंगा: सीएम बोम्मई

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि हां ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत मामले में मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हमने सारी जानकारी इकट्ठा कर ली है। मैं ईश्वरप्पा से बात करूंगा मुझे नहीं पता उन्होंने इस्तीफे के बारे में क्या कहा है। जब हम सीधे बोलेंगे तो यह साफ हो जाएगा। 



जब तक गिरफ्तारी नहीं तब तक शव नहीं लेंगे: मृतक के भाई

मृतक ठेकेदार संतोष पाटिल के भाई प्रशांत पाटिल ने कहा कि कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा और उनके सहयोगी बसवराज और रमेश को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अपने भाई के लिए इंसाफ चाहते हैं। जिन लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज हैं, जब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक हम अपने भाई का शव नहीं लेंगे। 




कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत को लेकर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ईश्वरप्पा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें संतोष पाटिल की मौत के बारे में जानकारी मिली है। सभी जानते हैं कि यह एक हत्या है। उनकी मौत भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से हुई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ईश्वरप्पा के खिलाफ निश्चित तौर पर के तहत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तारी की मांग की। 



 इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने ईश्वरप्पा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग भी की। इसके साथ ही कांग्रेस के दूसरे नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मृतक ठेकेदार  ने ईश्वरप्पा  का नाम लिया है, उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने सीएम हाउस का घेराव करने की चेतावनी भी दी। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।