मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राजस्थान: ERCP प्रोजेक्ट लागू कराने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस ने ERCP प्रोजेक्ट लागू कराने को लेकर जयपुर समेत पूरे राज्य में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा,''BJP की जिम्मेदारी…

राजस्थान: ERCP प्रोजेक्ट लागू कराने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: ERCP प्रोजेक्ट लागू कराने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस ने ERCP प्रोजेक्ट लागू कराने को लेकर जयपुर समेत पूरे राज्य में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा,''BJP की जिम्मेदारी है कि ERCP प्रोजेक्ट को लागू कर राजस्थान की जनता की प्यास बुझाए। PM के कहने के बाद जल शक्ति मंत्री पलट गए और कहा कि PM ने ऐसा कहा हो तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। अब सच सामने है, जल शक्ति मंत्री माफी मांगें या इस्तीफा दें|



राजस्थान के हितो की अनदेखी पर मोदी सरकार से "पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना" को 'राष्ट्रीय परियोजना' घोषित करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अलवर द्वारा विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री के इस्तीफे की मांग कर ज्ञापन दिया: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस



गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा,''ERCP पर मोदी सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में कांग्रेस 13 जिलों में प्रदर्शन कर रही है। मोदी जी ने 2018 में वोट के लिए ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा किया लेकिन अब केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह जिन्हें प्रदेश की जनता ने चुनकर भेजा वो "छल" कर रहे हैं। 



डोटासरा ने कहा,''प्रदेश की 40% आबादी को मीठे पानी का इंतजार है लेकिन मोदी जी के मंत्री झूठ बोलकर आंखें दिखा रहे हैं। मरुधरा में वर्ष पर्यंत बहने वाली नदियों की कमी व गिरते भूजल स्तर की जानकारी के बावजूद मोदी सरकार द्वारा ERCP पर राजस्थान की अनदेखी की जा रही है।


CM अशोक गहलोत ने कहा,''आज राजस्थान कांग्रेस के आह्वान पर अजमेर, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, झालावाड़,बारां, कोटा,बूंदी, टोंक, अलवर,भरतपुर, धौलपुर में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। ये प्रदर्शन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की वादाखिलाफी के विरोध में है।



शोक गहलोत ने कहा,''प्रधानमंत्री आपने 2018 में चुनाव से पूर्व कहा था कि ERCP से 13 जिलों में रहने वाली प्रदेश की 40% जनता को पीने का मीठा पानी और किसानों को सिंचाई जल मिल सकेगा परन्तु 3 साल बीत जाने के बावजूद केंद्र सरकार ने ERCP को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिया|



CM ने कहा,'''जब दूसरे प्रदेशों में चल रहीं 16 परियोजनाओं को राष्ट्रीय परियोजना बनाया जा सकता है तो राजस्थान जैसे मरुस्थलीय तथा गहराते जलस्तर एवं बिना बारहमासी नदियों के राज्य की इस जल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित ना करना हर किसी के समझ के परे है। गहलोत ने कहा,''आखिर राजस्थान के साथ केन्द्र सरकार भेदभाव क्यों कर रही है? ऊपर से आपके जलशक्ति मंत्री घाव पर नमक छिड़क रहे हैं कि प्रधानमंत्री जी ने अपनी अजमेर की चुनावी सभा के दौरान ERCP के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।