मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

INS विक्रांत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया को गिरफ्तारी से दी राहत, पूछताछ में सहयोग के निर्देश

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के भाजपा नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया को आज गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान कर दी। आईएनएस विक्रांत से जुड़े धोखाधड़ी मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें यह राहत दी गई…

INS विक्रांत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया को गिरफ्तारी से दी राहत, पूछताछ में सहयोग के निर्देश
INS विक्रांत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया को गिरफ्तारी से दी राहत, पूछताछ में सहयोग के निर्देश | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के भाजपा नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया को आज गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान कर दी। आईएनएस विक्रांत से जुड़े धोखाधड़ी मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें यह राहत दी गई है। 



बॉम्बे उच्च न्यायालय ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया को राहत दी है और उन्हें विमानवाहक पोत INS विक्रांत को बचाने के लिए एकत्र किए गए धन के कथित हेराफेरी के संबंध में जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए बोला है।



हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि यदि सोमैया को गिरफ्तार किया जाता है तो उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया जाए। कोर्ट उनकी अग्रिम जमानत अर्जी पर दो सप्ताह बाद 28 अप्रैल को सुनवाई करेगी। 



बता दें, मुंबई पुलिस ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए एकत्रित की गई 57 करोड़ रुपये से अधिक की निधि में अनियमितता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया है|  उपनगर मनखुर्द में ट्रॉम्बे पुलिस थाने में बुधवार शाम (6 अप्रैल 2022) को सेना के 53 वर्षीय पुलिस कर्मी की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया|


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-ins-vikrant-scam-is-not-a-small-scam-says-sanjay-raut-in-kirit-somaiya-case-of-ins-vikrant



सोमैया पर केस दर्ज होने के बाद संजय राउत ने कहा था कि सोमैया महाराष्ट्रद्रोही तो है ही, अब देशद्रोही भी साबित हो गए। आईएनएस विक्रांत के नाम पर करोड़ों रुपये जमाकर देश व जनता को ठगने वाले सोमैया बाप-बेटे को जेल जाना होगा। राष्ट्रीय भावना की कालाबाजारी करने वाली भाजपा से जवाब मांगना चाहिए। 


शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था,''INS विक्रांत का घोटाला छोटा घोटाला नहीं है। किरीट सोमैया, उनके बेटे नील सोमैया और उनकी माफिया टोली इस तरह से पैसा जमा करते हैं। बड़ा सवाल है कि दोनों ठग कहां हैं? मुझे डर है कि कहीं यह विदेश न भाग जाएं क्योंकि मेहुल चोकसी और किरीट सोमैया का पुराना रिश्ता है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।