मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

कर्नाटक: Sex Tape Case में फंसे मंत्री रमेश जारकीहोली का इस्तीफा, बोले- मैं नैतिक आधार पर दे रहा हूं इस्तीफा

कर्नाटक में एक सेक्स टेप मामले (sex tape case) को लेकर घमासान मचा हुआ है| फिलहाल सेक्स सीडी कांड को लेकर घिरे कर्नाटक सरकार में मंत्री रमेश जारकीहोली ( Ramesh Jarkiholi ) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिय…

कर्नाटक: Sex Tape Case में फंसे मंत्री रमेश जारकीहोली का इस्तीफा, बोले- मैं नैतिक आधार पर दे रहा हूं इस्तीफा
कर्नाटक: Sex Tape Case में फंसे मंत्री रमेश जारकीहोली का इस्तीफा, बोले- मैं नैतिक आधार पर दे रहा हूं इस्तीफा | फ़ोटो: TVL News

कर्नाटक में एक सेक्स टेप मामले (sex tape case) को लेकर घमासान मचा हुआ है| फिलहाल सेक्स सीडी कांड को लेकर घिरे कर्नाटक सरकार में मंत्री रमेश जारकीहोली ( Ramesh Jarkiholi ) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| उनका इस्तीफा मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने स्वीकार कर लिया है और राज्यपाल के पास भेज दिया है|




सेक्स टेप मामले में घिरे BJP के मंत्री रमेश जारकीहोली ने कहा मैं नैतिक आधार पर दे रहा हूं इस्तीफा| 'जारकीहोली ने,''सीएम बीएस येदियुरप्पा को लिखे पत्र में कहा है, 'मुझ पर लगे आरोपों का सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। जैसा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, मैं नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं। 




रमेश जरखोली के इस्तीफे को कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने स्वीकार कर लिया है और मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा है। रमेश जारकीहोली पर आरोप है कि उन्होंने नौकरी दिलाने के बहाने महिला का यौन उत्पीड़न किया और फिर अपने वादे से मुकर गए|इस मामले को लेकर उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी गई है| सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक हक्कू होरता समिति के अध्यक्ष दिनेश कल्लाहल्ली ने इस मामले से जुड़ा टेप मीडिया में जारी कर दिया था|



कैबिनेट मंत्री रमेश जरखोली का सेक्स टेप मामले में कथित संलिप्तता पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम अश्वथ नारायण ने कहा,''हमने साजिश के तहत ऐसे वीडियो बनाकर Treachery, Vendetta, हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के कई मामलों को देखा है। जांच के बाद सच सामने आएगा। 



इस मामले पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ''हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते, हमें सच्चाई जानने की जरूरत है। अगर यह सच है, तो यह शर्मनाक है। हम नेताओं को नैतिक रूप से सही होने की जरूरत है। यही भाजपा की नीति है।''



बताया जा रहा है कि पहले सरकारी नौकरी देने के बहाने मंत्री ने पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया और फिर अपने वादे से मुकर गए| मंत्री ने पीड़िता को कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में नौकरी दिलाने का वादा किया था| दिनेश कल्लाहल्ली ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने उनसे मदद के लिए संपर्क किया था| वह अकेले ये लड़ाई नहीं लड़ सकते थे|उन्होंने कहा, मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं, इसलिए उन्होंने मुझसे मदद मांगी|




सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक हक्कू होरता समिति के अध्यक्ष दिनेश कल्लाहल्ली ने बताया कि महिला के परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर उनसे संपर्क किया। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मंत्री ने कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीटीसीएल) में महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर उसका यौन उत्पीड़न किया। मंत्री बाद में अपने वादे से मुकर गए। दिनेश कल्लाहल्ली ने सीडी के मामले में पुलिस कमिश्नर कमल पंत से मंगलवार को मुलाकात की, जहां उन्हें कब्बन पार्क पुलिस के पास शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया है। कल्लाहल्ली ने कहा, ''मैं इस सिलसिले में वकील से मिला। वकील ने पुलिस कमिश्नर से मिलने की सलाह दी और सीडी उन्हें सौंपने को कहा है। हम चाहते हैं कि इस मामले की सच्चाई सामने आए।'







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।