बेंगलुरु: गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा 'मोदी सरनेम' मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका खारिज करने के बाद बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमारने कहा,'' यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि न्याय नहीं मिला। ये लोकतंत्र की हत्या है। मगर फिर भी पूरा देश और विपक्ष राहुल जी के साथ खड़ा है.
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "यह भाजपा का एक बड़ा षड्यंत्र है। भाजपा के लोगों ने मामला दर्ज़ कराया। जो फैसला आया है वो कड़ा है, ऐसा फैसला पहले कभी नहीं सुनाया गया।
डी.के. शिवकुमार ने कहा, "गांधी परिवार और राहुल गांधी ने देश के लिए बहुत बलिदान दिया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश में जीतेगी। वे हमारे नेता हैं।"
पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
पटना (बिहार): कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'मोदी सरनेम' मामले पर सुनाए गए फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
दिल्ली: मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने वाली राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।