● भदोही क्राइम ब्रांच टीम को मिली बड़ी कामयाबी
● लूट/हत्या का 1 अभियुक्त लूट के माल सहित गिरफ्तार
● लूटा गया शत प्रतिशत माल 12090 कि0ग्रा0 काजू व ट्रक बरामद
●बरामद माल की कीमत लगभग 01 करोड़ रूपये
भदोही: भदोही पुलिस की बड़ी कार्यवाही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हुए नए साल पर काजू लदी ट्रक की लूट और ट्रक चालक की कुचलकर हत्या मामले में भदोही पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या और लूट में संलिप्त एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से (थाना लंका जनपद वाराणसी) हत्या कर लूटी गयी काजू की ट्रक बरामद ।
हत्या और लूट में संलिप्त एक आरोपी अमृत लाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ट्रक से लूटूे गए 1 करोड़ की कीमत की काजू भी बरामद कर लिया है। घटना में शामिल प्रधानपति सहित 3 अभियुक्त फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
01.01.2022 की रात्रि में कुकरौठी थाना क्षेत्र भदोही में पंच बहादुर पटेल को कुछ लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया था उक्त के सम्बन्ध में कोतवाली भदोही पर मु0अ0सं0 02/2022 धारा 302/120बी व 34 भा.द.वि. पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी।
डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा हत्या काण्ड में शामिल अभियुक्तों की अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु क्राइम ब्रांच को विशेष रूप से निर्देशित किया गया उक्त आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के नेतृत्व में टीम गठित कर स्वाट सर्विलांस मय टीम के उनकी सुरागरसी -पतारशी करते हुए थाना चौरी अन्तर्गत कंधिया फाटक के पास मौजूद थे तथा उपरोक्त मुकदमें के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बारे में आपस में बातचीत कर ही रहे थे कि तभी जरिये मुखबीर की सूचना मिली कि वाराणसी में दिनांक 01.01.2022 की रात्रि में काजू से लदी ट्रक के चालक की हत्या करके काजू लदी ट्रक को लूट की गयी है। उक्त ट्रक को लेकर लूटेरे वाराणसी से जौनपुर की ओर जाने वाले है यदि तत्परता से वाराणसी से आने वाले ट्रकों की चेकिंग किया जाय तो पकड़े जा सकते है।
पूछताछ में खुले राज
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त अमृत लाल यादव कड़ाई से पूछताछ पर बताया कि हम लोगों का एक लूट चोरी करने का संगठित गैंग है। करीब 10 दिन पहले मैं तथा मेरे साथी पवन गौड़,राजेश विन्द तथा पाल निवासीगण छनौरा ,दुर्गागंज ने मिलकर अपने पूर्व परिचित चालक ओम प्रकाश उर्फ सन्तोष निवासी वाराणसी के काजू की ट्रक को लूटने की योजना बनाया।
हम लोगों के द्वारा अपनी तय योजना के अनुसार दिनांक 1.1.2022 की रात्रि में वाराणसी राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित डाफी टोल प्लाजा के पास पहुचकर ओम प्रकाश से सम्पर्क कर मिलने की बात की गयी जिस पर मृतक ओम प्रकाश ने थोड़ी देर बाद डाफी टोल प्लाजा के पास मिलने के लिए तैयार हो गया। जब ओम प्रकाश काजू लदा ट्रक लेकर हमलोगों के पास आया तब पवन ने उससे शराब पीने के पेशकश की जिस वह तैयार हो गया और हम सब साथ बैठकर शराब पिये ।
कुछ देर बाद जब ओम प्रकाश नशे में हो गया तो टोल के आगे ग्राम नुवाँ के आस -पास सुनसान स्थान देखकर हम लोगों ने उसे ट्रक के नीचे गिरा कर उसी के ट्रक से कुचल का हत्या कर दिये और उसके बाद ट्रक सहित माल को लेकर लुकते -छिपते जा रहे थे कि कन्धिया फाटक के पास पुलिस द्वारा हमलोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो मेरे अन्य साथी कोहरे का लाभ लेकर भाग गये और मै पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता: अमृत लाल यादव (30 वर्ष) पुत्र श्याम नरायण यादव निवासी ग्राम छनौरा थाना दुर्गागंज जिला भदोही उम्र करीब ( नोट-अभियुक्त अमृत लाल यादव का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।)
वाँछित अभियुक्तगण का नाम व पता:
1. पवन कुमार गौड़ S/Oराधेश्याम गौड़ निवासी ग्राम छनौरा थाना दुर्गागंज जिला भदोही
2. राजेश बिन्द उर्फ खेतई (प्रधान पति ) S/O सुदामा बिन्द R/O ग्राम छनौरा PS दुर्गागंज जिला भदोही 3.पाल निवासी अर्जुनपुर थाना दुर्गागंज जिला भदोही (लूट/हत्या में शामिल फरार प्रधान पति के विरूद्ध हत्या,लूट,चोरी सहित लगभग 03 दर्जन अभियोग है पंजीकृत)
3.पाल निवासी अर्जुनपुर थाना दुर्गागंज जिला भदोही
क्या है मामला
पूरा मामला वाराणसी थाना क्षेत्र के डाफी बाईपास का है। यहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने एक ड्राइवर की हत्याकर काजू लदे ट्रक को 1 जनवरी 2022 को लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया की दिसंबर 2021 के आखिरी हफ्ते में आंध्र प्रदेश से 1 करोड़ 30 लाख कीमत की 12090 किलोग्राम काजू ट्रक पर लादकर गोरखपुर के लिए निकला था। जिसे वाराणसी में पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने बाईपास पर किसी बहाने से रोक लिया था।
शराब पिलाने के बाद मार डाला
एसपी ने बताया की आरोपी पवन गौड़ निवासी दुर्गागंज भदोही का मृतक ओम प्रकाश ट्रक चालक पहले से परिचित था जिसे खाने पीने और मिलने के बहाने से रुकने को कहा जिस पर ओम प्रकाश ने बाईपास पर ढाबे के आसपास काजू लदे ट्रक रोककर मिलने चला गया और पहले से मौजूद अन्य 3 साथियों के साथ जमकर शराब और खाना पीना हुआ था।
बाद में सभी ट्रक पर बैठ आगे चल दिए और सुनसान एरिया आने पर धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसे ट्रक से कुचलकर मार दिया ताकि घटना एक्सीडेंट का लगे और चारों आरोपी आराम से वहां से फरार हो गए।
तीन बदमाश मौके से भाग गए
वाराणसी कमिश्नरेट से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ओम प्रकाश के पास उसका मोबाइल मिलने से उसकी पहचान हुई। एक्सीडेंट का फर्जी मामला संज्ञान में आते ही तेज कर दी गई थी। भदोही पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम अन्य मामले की जांच पहले से कर रही थी। वाराणसी लूट और हत्या कांड को सफल बनाकर भाग रहे सभी आरोपी को रोक लिया गया। अमृतलाल यादव को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य 3 बदमाश भागने में सफल रहे।