मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भदोही पुलिस ने किया युवती हत्याकांड का खुलासा: पीछा छुड़ाने के लिए पति ने करवाई थी हत्या,14 फरवरी को किया था कोर्ट मैरिज, चार गिरफ्तार

भदोही: भदोही पुलिस ने सोमवार को युवती हत्याकांड का खुलासा| क्राइम ब्रांच व थाना कोईरौना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा युवती हत्याकांड में शामिल सुपारी किलरों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| प…

भदोही पुलिस ने किया युवती हत्याकांड का खुलासा: पीछा छुड़ाने के लिए पति ने करवाई थी हत्या,14 फरवरी को किया था कोर्ट मैरिज, चार गिरफ्तार
भदोही पुलिस ने किया युवती हत्याकांड का खुलासा: पीछा छुड़ाने के लिए पति ने करवाई थी हत्या,14 फरवरी को किया था कोर्ट मैरिज, चार गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

भदोही: भदोही पुलिस ने सोमवार को युवती हत्याकांड का खुलासा| क्राइम ब्रांच व थाना कोईरौना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा युवती हत्याकांड में शामिल सुपारी किलरों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने  घटना में प्रयुक्त 2 अदद चार पहिया वाहन व सुपारी किलर के पास से 1 अदद अवैध तमंचा 12 बोर और 1 अदद कारतूस तथा 9 हजार रूपये बरामद किये है|




भदोही पुलिस ने बताया,''रविवार को (20-02-2021) दिन में लगभग 11 बजे जंगीगंज रेलवे स्टेशन के सामने ग्राम दरवासी थाना कोईरौना अन्तर्गत सरसो के खेत मे एक युवती की मृत अवस्था में लाश मिली थी। मृतका की शिनाख्त जनपद वाराणसी की निवासिनी के रूप में हुई।जिसके बाद सोमवार को मृतका के भाई मनोज कुमार पुत्र स्व0 बचाऊ (निवासी ग्राम शिवदासपुर थाना मण्डुआडीह जनपद वाराणसी) की लिखित तहरीर पर मु.अ.सं.26/21 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी थी।




पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा क्राइम ब्रान्च के साथ- साथ प्रभारी निरीक्षक कोईरौना को मृतका का शिनाख्त कर घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया था। आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही व क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के नेतृत्व में क्राइम ब्रान्च व थाना कोईरौना की संयुक्त टीम को घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को नेवाजीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्??युक्त 02 अदद चार पहिया वाहन, 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद कारतूस 12 बोर तथा सुपारी किलरों के पास से 9000/- रूपये तथा 03 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है।




पूछताक्ष करने पर मृतका के पति धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतका से मै प्रेम करता था तथा 14 फरवरी को हम लोगो ने अपने परिवार के बिना रजामन्दी के कोर्ट मैरिज किया था। मेरे घरवालों को यह रिश्ता स्वीकार नही था जिसके कारण भी धीरे-धीरे अब मृतका से पीछा छडाना चाहता था। कई बार तलाक के लिए कहा लेकिन वह तैयार नही हुई। मेरे पिता उमाशंकर ने नियाज पुत्र महबूब निवासी इस्लामपुर जिला भदोही (मेरे बोलेरो का पूर्व चालक ) से बात करके 50 हजार रूपये की सुपारी देने की बात पर हत्या की योजना बनायी, जिसमें से नियाज को एडवांस के रूप में 10 हजार रूपये दे दिया था । 




19 फरवरी को 10.30 बजे रात्रि मे मैं मृतका को लेकर अपनी चार पहिया गाड़ी से वाराणसी से कानपुर के लिए योजना के तहत निकला। जब मै मोहनसराय के करीब पहुँचा तो मैने फोन करके नियाज को बताया कि गोपीगंज स्थित पाण्डेय ढाबा के पास हम लोग मिलेंगे। मै पाण्डेय ढाबा के पास पहुंचा तो नियाज अपने एक अन्य साथी रासीद के साथ अपनी टवेरा गाड़ी से मिला जिसने मुझे आगे बढ़ने के लिए इशारा किया|




मै अपनी गाड़ी से धीरे -धीरे प्रयागराज की तरफ आगे बढ़ने लगा। नियाज अपने साथी के साथ अपनी टवेरा गाड़ी से मेरे गाडी के पीछे लग गया। कुछ दूर चलने के बाद सूनसान जगह देखकर मैने अपनी गाड़ी रोक दिया तथा अपनी पत्नी से शौच करने का बहाना करके गाड़ी से कुछ दूरी पर चला गया। तभी नियाज और रसीद दोनो लोग मेरी गाड़ी के पास आकर मेरी पत्नी को बनायी हई योजना के मुताबिक गाड़ी मे घुसकर मेरी पत्नी का रस्सी से गला दबाने लगे|  इसी बीच मेरी पत्नी ने विरोध करते हए नियाज की अंगली में दांत से काट लिया | जिससे नियाज की पकड़ कमजोर होते देख मै भी अपनी पत्नी के दोनो हाथों को मजबूती से पकड़ लिया| तब नियाज व रसीद ने रस्सी से गला कस दिया जिससे उसकी की मृत्यु हो गयी। फिर हम लोगों ने लाश को जंगीगंज रेलवे स्टेशन के सामने सरसो के खेत मे छपाकर निकल गये ।





गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र उमाशंकर राम निवासी भिखरिया थाना मनियर जिला बलिया ____ हालपता न्यु दुर्गा कालोनी भिटारी थाना लोहता,जनपद वाराणसी 

2- उमाशंकर राम पुत्र स्व० सुदर्शन राम निवासी भिखरिया थाना मनियर जिला बलिया
हालपता न्यु दुर्गा कालोनी भिटारी थाना लोहता,जनपद वाराणसी 3

- नियाज पुत्र महबूब निवासी इस्लामपुर थाना भदोही जनपद भदोही 

4- रसीद पुत्र नसरूल्लाह निवासी बजार सरदार खाँ थाना भदोही जनपद भदोही






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।