मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

IPL मैच में लग रहा था सट्टा, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा; 45 लाख रुपये नकद के साथ नौ सट्टेबाज दबोचे गये

● Probetx.com से देशभर में चल रही थी सट्टेबाजी● सटीक सूचना पर क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कारवाई● 45 लाख रुपये से ज्यादा नकद और नौ सट्टेबाज दबोचे गये● गोविंदनगर क्षेत्र के एक मकान में चल रहा था पूरा खेल…

IPL मैच में लग रहा था सट्टा, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा; 45 लाख रुपये नकद के साथ नौ सट्टेबाज दबोचे गये
IPL मैच में लग रहा था सट्टा, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा; 45 लाख रुपये नकद के साथ नौ सट्टेबाज दबोचे गये | फ़ोटो: TVL News

● Probetx.com से देशभर में चल रही थी सट्टेबाजी

● सटीक सूचना पर क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कारवाई

● 45 लाख रुपये से ज्यादा नकद और नौ सट्टेबाज दबोचे गये

● गोविंदनगर क्षेत्र के एक मकान में चल रहा था पूरा खेल

● मैच की हर गेंद, चौके और छक्के पर लगाया जा रहा था दांव

● पहले भी जुएं में जेल जा चुका है पकड़ा गया एक अभियुक्त



 कानपुर: आइपीएल के मैचों में कोविड गाइडलाइंस के चलते भले ही अब तक दर्शकों की एंट्री पूरी क्षमता से शुरू न हो सकी हो लेकिन मैच पर सट्टेबाजी चरम पर है। थाना गोविंद नगर क्षेत्र के एक मकान से देशभर में खिलाए जा रहे आनलाइन सट्टे के पूरे नेटवर्क को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया। कमिश्नरेट पुलिस की इस बड़ी कारवाई से सट्टेबाजों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। अपराध व अपराधियों के प्रति पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना की शून्य सहनशीलता की नीति पर हुई कारवाई में क्राइम ब्रांच ने नौ सट्टेबाजों को धर दबोचा। 



क्राइम ब्रांच ने शनिवार देर रात दस बजे गोविंदनगर ब्लाक तीन निवासी लोकेश के घर पर सटीक सूचना पर कारवाई करते हुए दबिश दी। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना के निर्देश पर जब पुलिस यहां पहुंची यहां पर सट्टे की पूरी महफिल सजी हुई थी। पुलिस को देख सट्टेबाजों के होश उड़ गये। मौके से पुलिस ने नौ सट्टेबाजों के पास से 45 लाख 30 हजार रुपये, 2 टेबलेट, 2 नोटपैड, 27 मोबाइल, एक रजिस्टर बरामद किया। 



लोकेश, अभिषेक सिंह उर्फ पीयूष से आईडी लेकर आनलाइन सट्टा खेलता एवं खिलवाता था यह सट्टा Probetx.com से देशभर में खेला जा रहा था। मैच की हर एक गेंद, रन और चौके छक्के पर सट्टा लगाया जा रहा था। अभिषेक पहले भी जुआ खिलवाने में जेल जा चुका है। उसके पास शराब के चार ठेके हैं। पुलिस सट्टेबाजी के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।




 छापेमारी में पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान

1-अभिषेक सिंह उर्फ पीयूष पुत्र अवधेश कुमार सिंह निवासी स्वराज नगर, थाना पनकी 

2-अविनाश सिंह पुत्र अवधेश कुमार सिंह निवासी स्वराज नगर, थाना पनकी

 3-दीपक कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्रा.सुब्बाखेड़ा, पो. बनिगांव, जिला उन्नाव 

4-संजय भारती पुत्र धमदास भारती निवासी किदवई नगर लेबर कालोनी

 5-प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र बालगोविंद श्रीवास्तव, निवासी गोपाल नगर यशोदा नगर 

6-अमित सागर पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी बाबूपुरवा कालोनी थाना किदवई नगर

 7-केतन अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल निवासी साइट नंबर 2 किदवई नगर 

8-लोकेश पुत्र धमपाल निवासी गोविंद नगर ब्लाक तीन थाना गोविंद नगर 

9-आनंद यादव पुत्र उमाशंकर निवासी गोपाल नगर यह हुई 



बरामदगी

45 लाख 30 हजार रुपये, 2 टेबलेट, 2 नोटपैड, 27 मोबाइल, एक रजिस्टर बरामद किया। 


पुलिस आयुक्त देंगे 50 हजार का इनाम

 सट्टेबाजों पर कारवाई और गिरफ्तारी करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने 50 हजार रुपये का इनाम व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। टीम में एसआई विजय दर्शन शर्मा, एसआई सुनीत शर्मा, मुख्य आरक्षी दुर्गेश मणि त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी शहबाज खान, मुख्य आरक्षी राकेश यादव, आरक्षी अरविंद कुमार, आरक्षी नवीन कुमार, आरक्षी बलवेंद्र कटियार, आरक्षी अजय कुमार गुप्ता,आरक्षी नरेंद्र कुमार शामिल रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।