मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भदोही: अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो फरार, 105 लीटर अवैध शराब व 2000 शीशी के ढक्कन बरामद

भदोही: यूपी के भदोही जिले में पुलिस ने 576 शीशी (105 लीटर) अलग-अलग ब्रांड के अवैध शराब व 2000 अवैध शीशी के ढक्कन के साथ अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को अरेस्ट किया है, जबकि दो लोग फरार…

भदोही: अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो फरार, 105 लीटर अवैध शराब व 2000 शीशी के ढक्कन बरामद
भदोही: अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो फरार, 105 लीटर अवैध शराब व 2000 शीशी के ढक्कन बरामद | फ़ोटो: TVL News

भदोही: यूपी के भदोही जिले में पुलिस ने 576 शीशी (105 लीटर) अलग-अलग ब्रांड के अवैध शराब व 2000 अवैध शीशी के ढक्कन के साथ अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को अरेस्ट किया है, जबकि दो लोग फरार हो गए है| अपर मुख्य सचिव उ0प्र0शासन के प्राप्त निर्देश के अनुसार प्रदेश में चलाये जा रहे अवैध शराब के निर्माण/बिक्री के विरूद्ध अभियान के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद के समस्त थानों के साथ- साथ क्राइम ब्रांच को अवैश शराब निर्माण/बिक्री की रोकथाम हेतु सख्त रूप से निर्देशित किया गया था।




पुलिस ने बताया,''आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही व क्षेत्राधिकारी भदोही के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच , कोतवाली भदोही तथा आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक-29.05.21 को 105 लीटर विभिन्न ब्रांडो की अवैध शराब व 2000 नकली शराब की बोतल की ढक्कन के साथ 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में कोतवाली भदोही पर मु.अ.सं.113/21 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 420/468/471/255/256 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।



पुलिस उपाधीक्षक भदोही ने बताया,''पूछताक्ष पर अभियुक्त अविनाश उर्फ क्रान्ति बिन्द ने बताया कि अपने भौतिक सुख -सुविधाओं के लिए नकली ढक्कन व शराब तस्करी का काम विपिन मिश्रा के लिए करते है। हमलोगों मध्य प्रदेश ,हरियाणा, हिमांचल प्रदेश पंजाब से सस्ते दामों पर अवैश शराब मंगाकर जनपद भदोही तथा आस- पास के जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में महगें दामों पर बिक्री करते है।




गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1-अविनाश बिन्द उर्फ क्रान्ति विन्द पुत्र शम्भू लाल बिन्द निवासी मोहल्ला घमहापुर ,थाना भदोही 

2-सुरेश यादव पुत्र हरिगेन यादव निवासी कस्बा असनाव थाना ज्ञानपुर, भदोही 


फरार अभियुक्तगण का नाम व पता

1-बिपिन मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा उर्फ सिंघल निवासी कंसरायपुर थाना, जनपद भदोही 

2- शैलेश कुमार दूबे पुत्र अवधेश कुमार दूबे निवासी कोछिया थाना सुरियावां जनपद भदोही




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।