● 24 घंटे के अंदर ग्राम कुकरौठी अन्तर्गत पंचबहादुर पटेल की गोली मारकर हत्याकांड का खुलासा
● घटना में शामिल दोनों हत्यारे गिरफ्तार
● पैसों के लालच में हत्यारों द्वारा घटना को दिया गया था अंजाम
भदोही: पुलिस द्वारा ग्राम कुकरौठी अन्तर्गत कारपेट सिटी के पास गोली मारकर हत्याकाण्ड की घटना का 24 घण्टे की अन्दर खुलासा| पंचबहादुर पटेल हत्या मामले में इन्द्रामिल चौराहा से दो हत्यारे गिरफ्तार| घटना में प्रयुक्त तमंचा एक अदद कट्टा मय एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस तथा मोटर साईकिल स्पलेण्डर वाहन नं-UP 62 G 6826 बरामद ।
दिनांक 01.01.2022 को थाना भदोही क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कुकरौठी में पंचबहादुर पटेल (45) को दो हत्यारों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने की घटना में मु0अ0सं0-02/2022 धारा-302, 120B.34 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी।
डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा हत्या की घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भदोही के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 24 घण्टे के अन्दर घटना में शामिल दो हत्यारों को घटना में प्रयुक्त तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस तथा एक अदद मोटर साईकिल के साथ आज दिनांक-03.01.2022 को समय 7.30 बजे प्रात: इन्द्रामिल चौराहा से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पूछताछ में खुले राज
पूछताछ करने पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण नागेन्द्र पटेल व दीपक पटेल द्वारा बताया गया कि मृतक पंचबहादुर पटेल के 5 भाई है जिनके बीच पारिवारिक बंटवारे का विवाद चल रहा है। दो भाईयों रामजीत पटेल व श्यामबहादुर पटेल से मेरी दोस्ती है। जिनसे पैसे मिलने की लालच व उकसाने पर हम लोग योजना के अनुसार दिनांक-01.01.2022 को सायं लगभग 07.00 बजे अपनी मोटर साईकिल से दारू पिलाने की लालच देकर उनके पम्पिंग सेट से कारपेट सिटी के पीछे जाने वाली सड़क के किनारे सरपत की आड़ में ले जाकर अपने पास लिए कट्टे से गोली मार दिये| गोली की आवाज सुनकर मृतक के भतीजे व ग्रामीणों को आता देख हम लोग मौके से मोटर साईकिल से भाग गए।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1.नागेन्द्र पटेल पुत्र स्व0 सुर्यबली पटेल निवासी डुढवा कुकरौठी थाना व जनपद भदोही
2.दीपक पटेल पुत्र ताराबली पटेल निवासी डुढवा कुकरौठी थाना व जनपद भदोही
यह हुई बरामदगी:
1. घटना में प्रयुक्त तमंचा एक अदद कट्टा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा करातूस व एक अदद खोखा कारतूस तथा एक अदद मोटर साईकिल स्पलेण्डर वाहन नं-UP 62 G 6826
2.घटना के समय के खून के छींटे पड़े कपड़े।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त नागेन्द्र पटेल का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-78/2012 धारा-323,324,504,506 भा0द0वि0 थाना व जनपद भदोही 2.मु0अ0सं0-131/2012 धारा-110 G जा0फौ0 थाना व जनपद भदाही 3.मु0अ0सं0-81/2013 धारा-120बी,307,332,333,336,353, 34 भा0द0वि थाना चौरी जनपद भदोही
क्या है मामला
भदोही के शहर कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा कुकरौठी गांव में शनिवार देर शाम पंचबहादुर पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश जुट गई। घटना किसान के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भी उसी गांव का निवासी बताया जा रहा था।
बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र में कॉरपेट सिटी से सटे डुड़वा कुकरौठी गांव निवासी पंचबहादुर पटेल (45) पुत्र स्व. दूधनाथ पटेल घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर स्थित खेत पर प्रतिदिन की तरह शनिवार शाम को भी पंपसेट चलाने के लिए गए थे। वहीं पर एक व्यक्ति बाइक से आया और पंचबहादुर को कुछ देर बात करने के बाद लेकर चला गया।
थोड़ी देर बाद जब पंचबहादुर के भतीजे संजय पटेल सीवान की ओर गए तो वहां पंचबहादुर खून से लथपथ गिरे पड़े थे। उनके सिर, सीने और पीठ में गोली मारी गई थी। परिजनों ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पंचबहादुर की 4 बेटियां और दो बेटे हैं। वह 5 भाइयों में सबसे छोटा था।
महाराजा बलवंत सिंह सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी के डॉक्टर ने बताया था,' पंच बहादुर पटेल मृत अवस्था में लाए गए थे और उनके पीठ और सर के पीछे गोलियां लगने और काफी खून बह जाने की वजह से इसकी मौत हुई है हमने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है|
3-4 दिन से मिलने आ रहा था आरोपी
पंचबहादुर की हत्या के मामले में पंपसेट पर उसके साथ रहने वालों ने बताया कि जो व्यक्ति शनिवार शाम को पंचबहादुर को लेने के लिए आया था, वह तीन-चार दिनों से आ रहा था। उनका कहना था कि वह पंचबहादुर के साथ बैठकर इधर-उधर की बात करता था। तब किसी को किसी अनहोनी की आशंका भी नहीं थी। शनिवार शाम को आया और कहीं जाने की बात कहकर पंचबहादुर को साथ लेकर चला गया। जहां हत्या कर दी गई।
सगे भाईयों समेत चार पर हत्या का केस
पुलिस ने बताया कि शनिवार की देर रात ही परिजनों की तहरीर पर रामजीत पटेल, श्याम बहादुर पटेल, नागेंद्र पटेल व दीपक पटेल के खिलाफ हत्या, 120बी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।